{"_id":"3109baffe10f8a4662cabd2c0d2f088a","slug":"arya-college-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य कॉलेज ने जीती केयूके की जोनल हैंडबाल प्रतियोगिता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्य कॉलेज ने जीती केयूके की जोनल हैंडबाल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य पीजी कॉलेज की लड़कियों की टीम ने इंटर कॉलेज हैंडबाल टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की है। कॉलेज इसके साथ इंटर कॉलेज को क्वालिफाई करने वाला बन गया है।
आर्य पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के अंतर्गत लड़कियों की जोनल हैंडबाल प्रतियोगिता हुई।
कॉलेज प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, सदस्य अरुण आर्य व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों में अच्छा भविष्य है।
विज्ञापन
एक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कॉलेज खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षक राजेश टूर्ण, राजेंद्र देशवाल, भारती व राजा तोमर को बधाई दी।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेजबान आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत व गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के बीच खेला गया। जिसमें मेजबान टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला यूटीडी कुरुक्षेत्र व डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर के बीच रहा। जिसमें यूटीडी की टीम ने 14-2 के अंतर से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला भी लगभग एकतरफा रहा। और आर्य पीजी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूटीडी, कुरुक्षेत्र को 20-10 के अंतर से हराया।