{"_id":"605cd7300c61de3f6d5522af","slug":"a-woman-found-hanged-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगा जान दी, आठ साल के बेटे ने चुन्नी काटकर शव उतारा, पति बोला- तांत्रिक का था प्रभाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगा जान दी, आठ साल के बेटे ने चुन्नी काटकर शव उतारा, पति बोला- तांत्रिक का था प्रभाव
Fri, 26 Mar 2021 12:06 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के जाटल रोड स्थित रामनगर में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ट्यूशन से घर लौटे आठ वर्षीय बेटे ने कूलर पर चढ़कर चुन्नी के फंदे को चाकू से काटा। सूचना मिलते ही असंध नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पति का कहना है पत्नी पर तांत्रिक का साया था, जिस वजह से वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन
रामनगर निवासी अमरचंद ने बताया कि उसकी करीब नौ साल पहले शिल्पी (32) से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा आदित्य (08) दूसरी कक्षा का छात्र है और छोटी बेटी मानवी (02) है। वह राज ओवरसीज में काम करता है, जबकि पत्नी शिल्पी गृहिणी है। वह बुधवार को सुबह आठ बजे नौकरी पर चला गया था। वहीं बेटा आदित्य भी दोपहर तीन बजे ट्यूशन चला गया था।
विज्ञापन
शाम को पांच बजे बेटा घर लौटा तो शिल्पी रोशनदान पर चुन्नी के फंदे पर रस्सी से लटकी मिली। बेटे ने आसपास के लोगों को सूचना दी और कूलर पर चढ़कर फंदे को चाकू से काट दिया। इसके बाद मकान मालिक जसमेर ने उसे घटना की सूचना दी। वह घर पहुंचा और पुलिस को सूचना देने के बाद शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन