फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A Man Murdered in Tehsil Camp at Panipat of Haryana

पानीपत: लॉकडाउन में बाहर घूमता था युवक, पत्नी को बताने वाले दोस्त को चाकुओं से गोदा 

Mon, 31 May 2021 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 May 2021 11:32 AM IST
सार

पानीपत के तहसील कैम्प के विकास नगर में रविवार रात करीब 11 बजे वारदात हुई। आरोपी ने दोस्त की छाती पर वार किया। 
 

विज्ञापन
A Man Murdered in Tehsil Camp at Panipat of Haryana
मृतक उमेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में एक युवक की उसके ही दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी लॉकडाउन में बाहर घूमने की बात पत्नी को बताए जाने से नाराज था। इसी नाराजगी में युवक ने अपने दोस्त को मार डाला। वारदात तहसील कैंप के विकास नगर में रविवार रात करीब 11 बजे हुई।  
विज्ञापन


आरोपियों ने युवक के सीने में हमला किया और फरार हो गए। घायल युवक को उसके दोस्तों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शव गृह में रखवाया।  
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में तहसील कैंप स्थित न्यू रमेश नगर के निवासी सुमित कक्कड़ ने बताया कि रविवार रात वह अपने दोस्त उमेश (28) उर्फ सोनू पुत्र विनोद, आशु, कन्हैया उर्फ कन्नू और ठाकुर सहगल के साथ आशु के घर बैठे हुए थे। इसी बीच विकास नगर निवासी दीपक अपने दोस्त सतनाम सिंह , विजय और एक अन्य के साथ वहां पहुंचा। दीपक ने उमेश उर्फ सोनू से कहा कि तूने क्यों मेरी पत्नी को मेरे रात के समय बाहर घूमने की बात बताई, घर में क्लेश कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दीपक ने उमेश के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। वह दूसरी बार हमला करने लगा तो ठाकुर सहगल ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी धक्का देकर वहां से फरार हो गए। वह घायल उमेश को सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही तहसील कैंप चौकी और शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।  

मृतक के दोस्त सुमित कक्कड़ की शिकायत पर नामजद तीन व एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed