फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   प्लेटफार्म पर हाथ धोते हुए महिला प्लेटफार्म पर गिरी, मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

प्लेटफार्म पर हाथ धोते हुए महिला प्लेटफार्म पर गिरी, मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

Sun, 12 May 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर हाथ धोते हुए महिला प्लेटफार्म पर गिरी, मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला परिवार सहित वैष्णो देवी के दर्शन करके लौटी थीं और रोहतक जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जीआरपी ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी ने धारा ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वारदात शनिवार की सुबह करीब सात बजे की है। रोहतक गांव पटवापुर निवासी सुमित ने बताया कि आठ माह पहले उसकी शादी रंजना से हुई थी। छह मई को वह पत्नी रंजना, जीजा विनोद, बहन निशा, भांजे सक्षम, जीजा के बहनोई भारत भूषण और बहन संतोष के साथ माता वैष्णो देवी गए था। माता का दर्शन करने के बाद सुबह तीन बजे पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

- खाना खाकर प्लेटफार्म किनारे हाथ धोते वक्त हुआ हादसा: परिजनों ने वहां पर खाना खाया। रंजना प्लेटफार्म के किनारे हाथ धो रही थी। तभी पहले से खड़ी मालगाड़ी अचानक से चल पड़ी। अनियंत्रित होकर रंजना प्लटेफार्म से नीचे पटरी पर गिरी। तभी दिल्ली की तरफ जाने वाली मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed