{"_id":"5c6aff09bdec223c5d7e3caa","slug":"91550515977-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में ठूसकर 159 भेड़-बकरियों को ले जाने वाले कश्मीर के 4 आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में ठूसकर 159 भेड़-बकरियों को ले जाने वाले कश्मीर के 4 आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत टोल प्लाजा पर पुलिस ने भेड़-बकरियों से भरा हुआ एक ट्रक 4 आरोपियों सहित काबू किया। आरोपी पशुओं को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर ले जा रहे थे। चारों आरोपी जम्मू-कश्मीर के ही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एंटी क्राइम स्टाफ प्रभारी ईएएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने एक टीम गठित की। सूचना के आधार पर टीम पानीपत टोल प्लाजा पर तैनात हुई। इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक जम्मू नंबर का एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। जिसे नाका पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रूकने का ईशारा किया तो आरोपी ट्रक डाइवर ने ट्रक को तेज गति से दौड़ा कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने मुश्तैदी दिखाते हुए ट्रक को मौके पर काबू किया। ट्रक को चेक करने पर उसमें से 159 भेड़-बकरियां ठूस-ठूस कर भरे हुए थे । जिनके लिए ट्रक में चारा भी नहीं था। मौके पर काबू किए आरोपी ट्रक डाइवर ने पहचान वसीम अहमद भट्ट निवासी दरज्ञानी गुंड जिला पुलवामा जम्मू कश्मीर के रूप में बताई। साथ ही अन्य तीन आरोपियों ने उनकी पहचान मोहम्मद अलताब खान पुत्र मोहम्मद फारूख खान निवासी सगड़ी श्रीनगर जम्मू कश्मीर, जमालदीन पुत्र अलादीन निवासी सख झरोंग जिला रामबन जम्मू कश्मीर व सहजवान पापोरी पुत्र गुलाम सकादीन निवासी जाम नगर जिला श्रीनगर जम्मू कश्मीर के रूप में बताई। आरोपियों को मौके से ट्रक सहित काबू कर केस दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।