{"_id":"6aa70a42434effa4ac0da1d3","slug":"loni-mlas-controversial-statement-goes-viral-on-social-media-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23963-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी विधायक का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी विधायक का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
-लोनी विधायक ने कहा कि वीडियो को एडिट करके बनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। देश में रहना है तो नंद किशोर गुर्जर जिंदाबाद कहना होगा, जो नंदकिशोर बोलता है कि वह कानून होता है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने इस वीडियो को एडिट वीडियो बताया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोनी में विधायक फिर से चर्चा में बने हुए है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
सोशल मीडिया एक्स पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का करीब 15 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला पत्रकार लोनी विधायक से पूछ रही है कि देश में रहना है तो वंदे मातरम और भारत माता की जय कहना होगा। इस पर विधायक बोल रहे है कि यह सब नहीं बोलना है, केवल नंद किशोर जिंदाबाद कहना पड़ेगा। इसके बाद महिला पत्रकार पूछती है कि आपके नारे लगाने पड़ेगे। इस पर विधायक ने बोला कि हमारे नारे लगाने पड़ेगे। महिला पत्रकार ने पूछा कि ऐसा कहीं लिखा है तो विधायक बोल रहे है कि हम लिखते नहीं है, हम जो कहते है वह कानून है। वीडियो वायरल होने के बाद लोनी विधायक ने अपना पक्ष रखा है। विधायक ने कहा कि यह फेक वीडियो है। आज कल नई तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका दुरुपयोग भी किया जा रहा है। कोई यूट्यूब चैनल है उसमें इस तरह की हरकत की गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।