फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   तहसीलदार समेत नौ लोगों पर धोखाधडी का केस दर्ज

तहसीलदार समेत नौ लोगों पर धोखाधडी का केस दर्ज

Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार समेत नौ लोगों पर धोखाधडी का केस दर्ज
तहसीलदार समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

समालखा। समालखा पुलिस ने तहसीलदार समालखा समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधडी करने, आपराधिक षडयंत्र रचने आदि आरोपों में केस दर्ज कर मंगलवार को इस केस की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय सिंह कौशिक पुत्र सूरज मल कौशिक निवासी गांव मोहना, सोनीपत ने थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नत्थूराम, रामजी लाल, भैयाराम, श्रीनिवास, मुकेश निवासी गांव राक्सेडा, जिला पानीपत, रामप्यारी उर्फ प्यारी पुत्री सीताराम, पत्नी ऋषि निवासी गांव छदिया यूसुफपुर जिला पानीपत, राजकुमार पुत्र नत्थूराम निवासी गांव राक्सेडा, तहसीलदार समालखा, जिला पानीपत, अनिल निवासी गांव राक्सेडा जिला पानीपत के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी, 406, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है। कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दादी हरकौर के नाम 28 कैनाल, 10 मरले धरती थी। सन् 1980 में उनकी दादी का निधन हो गया था। वहीं आरोपितों ने फर्जी तरीके से उनकी दादी के नाम भूमि के कागजात बनवाए और तहसीलदार समालखा के साथ मिल कर उनकी दादी की भूमि अपने नाम करवा ली। वहीं इस भूखखंड की कीमत 65 लाख रूपये है। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने उन पर समझौता का दबाव बनाया और इंकार करने पर हत्या करने की धमकी दी। वहीं इस केस की जांच कर रहे एसआई श्रीकृष्ण ने बताया कि यह केस भूमि संबंधी है। इस केस में तहसीलदार समालखा समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपितों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाएगी। जरूरत पडने पर दोनों पक्षों को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस की जांच में जो भी आरोपित दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed