फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आईटीआई के बाहर से छात्र को उठा ले गए सीआईए टू थाने, 24 घंटे तक थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर कट्टे के बारे में कर रहे थे पूछताछ

आईटीआई के बाहर से छात्र को उठा ले गए सीआईए टू थाने, 24 घंटे तक थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर कट्टे के बारे में कर रहे थे पूछताछ

Mon, 07 May 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई के बाहर से छात्र को उठा ले गए सीआईए टू थाने, 24 घंटे तक थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर कट्टे के बारे में कर रहे थे पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। अनाज मंडी के नजदीक आईटीआई के बाहर से सीआईए टू के दो पुलिसकर्मियों ने छात्र को पकड़ा और 24 घंटे तक हिरासत में लेकर उसपर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। अब छात्र को चलने फिरने मेें परेशानी हो रही है। छात्र ठीक से उठ-बैठ भी नहीं पा रहा है। परिजनों ने सीआईए टू की थर्ड डिग्री के बारे में एसपी कार्यालय में शिकायत दी और न्याय की मांग की है।
गोहना रोड स्थित राजनगर गली नंबर 4 निवासी 19 वर्षीय आकाश पुत्र राजकुमार ने बताया कि वो आईटीआई कॉलेज में मशीनिस्ट अंतिम वर्ष का छात्र है। 2 मई को उसकी ही गली के लड़के ऋषि पुत्र सुगंधचंद ने सुबह 9 बज कर 30 मिनट पर उसको फोन किया कि वो कॉलेज से बाहर आए, बैंक जाना है। लेकिन आकाश बाहर नहीं आया। लगभग 1 घंटे बाद 10.30 पर ऋषि ने उसे कई बार फोन किया। लेकिन आकाश ने उसका फोन नहीं सुना। 10 बजकर 45 मिनट पर उसकी गली के लड़के गोलू पुत्र राजबीर और 10 बजकर 47 मिनट पर अंकित लोहान पुत्र सतबीर का फोन आया। लेकिन कक्षा मेें होने के कारण आकाश उनका फोन नहीं उठा सका। 11 बजकर 10 मिनट पर जब आकाश ने अपने फोन में इनकी मिस कॉल देखी। तो उसने दोनों बारी बारी सभी को कॉल किया। दोनों ने कहा कि ऋषि उसका इंतजार आईटीआई के बाहर बैंक जाने के लिए कर रहा है। फिर आकाश बाहर आया। जहां 11 बजकर 20 मिनट पर दो सिविल ड्रेस मेें व्यक्ति आए और आकाश को बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर अनाज मंडी स्थित सीआईए टू ले गए और जाते ही उसको कट्टे के बारे में पूछने लगे। आकाश ने कहा कि उसको इस बारे में कुछ नहीं पता। इतना कहने पर निशान नाम के पुलिसकर्मी ने उस पर डंडे से प्रहार किया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही पीड़ित ने बताया कि सीआईए टू पुलिस ने उसका फोन भी लेकर स्विच ऑफ कर दिया था। जोकि रात को 9 बजे के करीब ऑन किया गया। ऑन करते ही उसके घर से फोन आया, जिसे पुलिस ने उठा कर कहा कि तुम्हारा लड़का सीआईए टू में है और इसके पास कट्टा मिला है। परिजन तुरंत वहां पहुंचे, लेकिन पीड़ित को रातभर हवालात में रखा। अगले दिन 3 मई की दोपहर को करीब 12 बजे पीड़ित को छोड़ गया।
विज्ञापन


बहुत बुरा व्यवहार किया मेरे साथ
थाने में लेे जाने के बाद मुझे मारने लगे और कट्टे के बारे में पूछने लगे। मैंने मना किया कि मुझे किसी कट्टे के बारे में नहीं पता, तो वो मुझे मारने लगे। किसी निशान नाम के पुलिस और उनके एक साथी ने मेरे साथ बहुत ज्यादती की। हवालात में बंद कर मेरे कपड़े उतार दिए और कमर पर डंडे मारे। मेरे मुंह पर थप्पड़ कर मारे और मेरी टांगों पर लोहे के पाइप मारे गए। जिससे मैं अभी तक भी चलने की हालात में नहीं हूं। मुझसे बार बार कट्टे के बारे में पूछते और मेरी पिटाई करने लगते। उसी रात को फिर से वहीं दोनों पुलिस वाले हवालात में आए और मेरे सामने बंदूक व अन्य हथियार रख कर विडियो कैमरा शुरू कर दिया। वीडियो में मुझसे बुलवाया गया कि ये हथियार मेरे हैं, जिन्हें मैं यूपी से लेकर आया हूं और इनकी कीमत 2200 प्रति है। करीब एक मिनट की वीडियो में मुझसे वो सभी अपराध कबूल करवाया गया जोकि मैंने कभी किया ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीम के पत्ते और बाम से मिटाए मार के निशान
पीड़ित ने बताया कि 3 मई की सुबह वही पुलिसकर्मी हवालात में आए और नीम के पत्ते और बाम से उसके चोट के निशान की सिकाई करने लगे। लगभग 2 से 3 घंटे की सिकाई में उसके चोट के निशान काफी हल्के हो गए। 12 बजे के करीब उन्होंने मुझे छोड़ दिया। 4 मई की शाम को पीड़ित सामान्य अस्पताल में भर्ती हुआ, जहां उसका अभी तक भी इलाज चल रहा है।

मुझे अभी तक इस मामले के बारे में कहीं से कुछ पता नहीं लगा है। ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। फिर भी मैं पता करके बताता हूं।
योगेश कटारिया, सीआईए टू इंचार्ज


फोटो संख्या - 55
सीआईए टू ने छात्र पर किया थर्ड डिग्री का इस्तेमाल, चलने में लाचार हुआ छात्र
- आईटीआई के बाहर से छात्र को उठा ले गए सीआईए टू थाने, 24 घंटे तक थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर कट्टे के बारे में करते रहे पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed