फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गुरुकुल की शिक्षिका झारखंड की नाबालिग को रखे हुए थी नौकरानी बनाकर, कराती थी घर का सारा काम, अब केस दर्ज

गुरुकुल की शिक्षिका झारखंड की नाबालिग को रखे हुए थी नौकरानी बनाकर, कराती थी घर का सारा काम, अब केस दर्ज

Tue, 05 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गुरुकुल की शिक्षिका झारखंड की नाबालिग को रखे हुए थी नौकरानी बनाकर, कराती थी घर का सारा काम, अब केस दर्ज
गुरुकुल शिक्षिका झारखंड की नाबालिग को रखे हुए थी नौकरानी बनाकर, कराती थी घर का सारा काम, अब केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को घर जाने की गुहार लगाने वाली झारखंड निवासी लड़की कहीं और नहीं एक गुरुकुल शिक्षिका के घर पर ही नौकरानी का काम करती थी। गुरुकुल शिक्षिका उससे घर का सारा काम कराती थी। वही उसको दिल्ली से लेकर आई थी। शिक्षिका ने उसे 30 हजार में बतौर नौकरानी रखा था। उसने करीब एक माह बाद लड़की को घर से निकाल दिया।
शिक्षिका के घर का पता लगने के बाद सोमवार शाम चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट झारखंड निवासी लड़की, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधी गुप्ता और मॉडल टाउन चौकी पुलिस के साथ मॉडल टाउन स्थित गुरुकुल शिक्षिका के मकान पर पहुंचे। लड़की ने भी घर पहचान लिया। पुलिस ने लड़की की मौसी और शिक्षिका को गिरफ्तार कर जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को गांव कोटन, जिला गुमला झारखंड से लड़की की नानी रेखा गजरू की पत्नी शीला को साथ लेकर पानीपत लघु सचिवालय कोर्ट परिसर स्थित उनके कार्यालय पहुंची। गजरू की पत्नी शीला ने खुलासा किया कि वह दूर के रिश्ते में लड़की की मौसी लगती है। उसने व उसके पति ने लड़की को दिल्ली में रहने वाली अपनी एक जानकार के घर साफ-सफाई करने के लिए छोड़ा था। उन्होंने बाद में लड़की को ले जाने की बात कही। इसके बाद लड़की को पानीपत मॉडल टाउन निवासी गुरुकुल अध्यापिका विभा के घर पर काम करने के लिए छोड़ा था। इस खुलासे के बाद सीजेएम ने शीला से मॉडल टाउन का पता पूछा। पता पूछने के बाद सीजेएम व जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधी गुप्ता लड़की को अपने साथ लेकर बताए गए पते पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही लड़की ने घर पहचान लिया। शिक्षिका ने भी लड़की को पहचाना और बताया कि उसने गजरू को घर में नौकरानी रखने के लिए 30 हजार रुपये दिए थे। टीम अध्यापिका को साथ लेकर सीजेएम के कार्यालय पहुंची। जहां मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने गुरुकुल शिक्षिका विभा और गजरू की पत्नी शीला के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजरू चलाता है प्लेसमेंट एजेंसी
अध्यापिका विभा से पूछताछ में पता लगा कि झारखंड निवासी गजरू दिल्ली में एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। उसी ने लड़की को 30 हजार रुपये लेकर उसके यहां नौकरी पर भेजा था। अध्यापिका के खुलासे के बाद अब पुलिस ने गजरू की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मॉडल टाउन निवासी विभा गांव धर्मगढ़ के पास स्थित गुरुकुल में शिक्षिका हैं। उसके पति संजय कुमार रिफाइनरी आईओसीएल में कार्यरत है। बच्चों को शिक्षा देने वाली शिक्षिका ही यह भूल गई कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी करना गलत है।

मंगलवार को नानी के साथ झारखंड जा सकती है लडक़ी
सीजेएम मोहित अग्रवाल ने बताया कि महज 14 साल की लड़की को पैसों के लालच में बेचने और नाबालिग से नौकरानी का काम लेने वाली अध्यापिका को पुलिस ने हिरासत मेें ले लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। यह कार्रवाई पूरी होने के बाद मंगलवार को उसकी नानी के साथ झारखंड भेजा जा सकता है।

यह है मामला
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने 24 अगस्त को सेशन जज जेआर चौहान के साथ जाटल रोड शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय का दौरा किया था। जहां एक लड़की नई दिखाई दी। पूछताछ करने पर पता लगा कि मॉडल टाउन पुलिस को यह लड़की मॉडल टाउन एरिया में लावारिस हालत में घूमती मिली थी। जिसे बाल अनाथालय भिजवा दिया था। मोहित अग्रवाल ने वीरवार को लड़की को अपने कार्यालय में बुलवाकर पूछताछ की। लड़की ने बताया कि उसका नाम राधा है। वह गांव कोटान, जिला गुमला, झारखंड की रहने वाली है। मां की मौत हो गई थी। बाद में पिता भी उसे छोड़कर भाग गया। उसके नाना भोपाल व नानी रेखा उसे अपने साथ ले गए थे। करीब डेढ़ साल पहले पड़ोस में ही रहने वाला गजरू उसे अपने साथ ले गया और दिल्ली ले जाकर प्लेसमेंट कंपनी को बेच दिया। कंपनी वालों ने उसे एक घर में काम पर रखवा दिया। करीब एक साल बाद उसे पानीपत मॉडल टाउन में भेज दिया गया। यहां पर करीब एक माह तक काम किया। लेकिन बाद में मकान मालिक ने धक्के देकर बाहर निकाल दिया। सीजेएम ने लड़की की आपबीती सुनने के बाद शुक्रवार को उसे अपने साथ लेकर ई-रिक्शा में बैठाकर मॉडल टाउन की गलियों में चक्कर लगाए थे। लेकिन डेढ़ घंटे तक चक्कर काटने के बाद भी शिक्षिका का घर नहीं मिला था। सीजेएम ने लड़की के नाना-नानी का पता लगाया और उनसे बात कर पानीपत आने को कहा था।


झारखंड से लाकर दिल्ली बेची गई लड़की ने खुलासा किया है कि उसने मॉडल टाउन निवासी गुरुकुल शिक्षिका विभाग के घर काम किया है। लड़की को बेचने वाली झारखंड निवासी महिला शीला व शिक्षिका विभाग के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
संदीप कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed