{"_id":"59ada1894f1c1b46738b514b","slug":"91504551305-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनौली रोड पर गांव कुराड़ के पास कार ने बाइक सवार दंपति को मारी थी टक्कर, पति की हो गई थी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सनौली रोड पर गांव कुराड़ के पास कार ने बाइक सवार दंपति को मारी थी टक्कर, पति की हो गई थी मौत
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
-घायल पत्नी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में कराया दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सनौली रोड पर कुराड़ फार्म के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में काल का ग्रास बने युवक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। थाना सनौली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से गांव अमीरनगर, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी शहनवाज अपनी पत्नी वशीला के साथ रविवार सायं बाइक पर सवार होकर गांव कोहण्ड जा रहा था। बताया जा रहा है कि वे लोग जब सनौली रोड पर कुराड़ फार्म के पास पहुंचे, तभी पीछे से किसी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दंपत्ति सडक़ पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। सोमवार सुबह पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। थाना सनौली प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल महिला का सिविल अस्पताल मेें उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयान अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।