फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -मायका पक्ष के लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर लगाए ससुरालियों पर हत्या के आरोप

-मायका पक्ष के लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर लगाए ससुरालियों पर हत्या के आरोप

Fri, 09 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
-मायका पक्ष के लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर लगाए ससुरालियों पर हत्या के आरोप
थाना इसराना के अंतर्गत शाहपुर गांव से सात जून को लापता हुई थी महिला पूजा
विज्ञापन

परिजनों ने पूजा के लापता होने की थाना इसराना में दी थी शिकायत
परिजनों को शुक्रवार सुबह गांव के कुएं में मिला पूजा का शव
तीन डीएसपी, दो एसएचओ सहित पुलिस फोर्स पहुंची मौके पर
फोटो-6 से 11
पानीपत/इसराना। जिले के गांव शाहपुर में दो दिन से लापता एक महिला का शव गांव के कुएं में मिला। मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में गुस्साई महिलाओं ने थाना इसराना के जांच अधिकारी एक सब इंस्पेक्टर और गांव शाहपुर के सरपंच के पति को पीट दिया। हमले में एसआई की वर्दी फट गई। मायके पक्ष की महिलाओं ने ससुराल पक्ष के कई लोगों के साथ भी हाथापाई की। मामला बिगड़ता देख तीन डीएसपी और दो एसएचओ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत किया। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। थाना इसराना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना इसराना में इस मामले में पहले से ही पति की शिकायत पर पत्नी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया हुआ है।
शाहपुर गांव से दो दिन पूर्व लापता महिला पूजा (24) का शव शुक्रवार सुबह शाहपुर गांव के पास एक कुंए से मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग करने लगे। कुछ महिलाओं ने पहले गांव के सरपंच पति को पीट दिया। इसके बाद जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कंवर सिंह पर भी हमला कर दिया। सब इंस्पेक्टर कंवर सिंह महिलाओं से बचने के लिए शवगृह के बाहर खड़ी एंबुलेंस के चारों तरफ दौड़ते रहे। महिलाओं ने दोनों तरफ से आकर सब इंस्पेक्टर को घेर लिया। इस दौरान उसकी वर्दी भी फट गई। महिलाओं ने मौके की वीडियो बनाने का प्रयास कर रहे सीआईडी एक कर्मचारी को भी पकड़ लिया। सीआईडी कर्मी ने मुश्किल से खुद को बचाया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित महिलाओं ने शवगृह के बाहर खड़े शाहपुर गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ भी हाथापाई की। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी समालखा नरेश अहलावत, डीएसपी इसराना देसराज, डीएसपी सिटी आत्माराम, एसएचओ शहर सुरेश कुमार और एसएचओ इसराना नवीन संधु मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ढाई साल पहले हुई थी शादी
बिहौली निवासी चचेरे भाई ने बताया कि उन्होंने ढाई साल पहले पूजा की शादी शाहपुर निवासी अमित के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस मामले को लेकर कई बार उनके बीच पंचायत भी हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से महिलाओं को शांत किया। परिजनों ने एसआई कंवर सिंह की कार्रवाई पर सवाल उठाए। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने से पहले शव को कुएं से बाहर निकलवा दिया और बार-बार कहने के बाद ही शव को शवगृह में रखवाया। वे मौके पर आकर हकीकत को देखना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो डॉक्टरों का बोर्ड भी नहीं दे सका सवालों के जवाब
पुलिस अधिकारियों ने महिला की मौत के मामले की तह तक जाने के लिए कई प्वाइंटों पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने डॉ. संजीव गुप्ता और पवन कुमार का बोर्ड बनाया। दोनों डॉक्टरों के बोर्ड ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस शनिवार को शव पोस्टमार्टम पीजीआईएमएस रोहतक में कराएगी। दोनों पक्षों में इससे पहले शव को ले जाने को लेकर बातचीत की। इसमें मायका पक्ष ने शव ले जाने का फैसला लिया।
पति ने पत्नी की दर्ज कराई थी मिसिंग रिपोर्ट
मृतका पूजा के पति अमित ने वीरवार को इसराना थाना में शिकायत देकर बताया था कि उसकी पत्नी पूजा सात जून से घर से गायब है। उसे कई स्थानों पर तलाशा गया, पर नहीं मिली। पुलिस ने अमित की शिकायत पर उसकी पत्नी पूजा की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की थी। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके बारे में जानने के लिए उसी दिन बिहौली गांव भी गए थे। यहां पर पूजा के न मिलने पर वापस आ गए थे। इसके बाद मायका पक्ष के लोग शाहपुर जाकर पूरे मामले की तसल्ली करने गए थे।


शाहपुर गांव में महिला पूजा की दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति अमित, ससुर रमेश कुमार, सास शीला, देवर सुमित और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
नवीन संधु, प्रभारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed