{"_id":"5cb4dc81bdec2214720fc579","slug":"81555356801-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर सट्टेबाजों की नजर, 10 दिन में चौथा सट्टेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल पर सट्टेबाजों की नजर, 10 दिन में चौथा सट्टेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल पर सट्टेबाजों की नजर, 10 दिन में चौथा सट्टेबाज गिरफ्तार
पानीपत। आईपीएल पर सट्टेबाजों की खास नजर रहती है। बाकी सभी मैचों की अपेक्षा आईपीएल टूर्नामेंट पर सबसे ज्यादा सट्टा लगाया जाता है। ऐसे में सट्टेबाजों की धरपकड़ व उनके ठिकानों पर दबिश पुलिस की ओर बढ़ा दी जाती है। जिसके परिणाम स्वरूप पिछले 10 दिनों में पानीपत पुलिस ने जिले के अधिकांश जगहों से सट्टेबाजों को भारी रकम व उनके सिस्टम सहित काबू किया। जिला पुलिस ने थाना किला, सदर व चांदनी बाग क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर जुआ, सट्टा खेलने वाले आरोपियों की लाखों रुपयों की नकदी सहित काबू किया।
मोबाइल फोन पर आईपीएल पर सट्टा खेलवाता एक लाख की नकदी सहित काबू
सीआईए-टू टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने रविवार शाम एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत गश्त के दौरान वधावा राम कॉलोनी में गश्त पर मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि वधावा राम बाजार में किराने की दुकान के बाहर एक युवक द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल के मैचों पर सट्टा खेलवा रहा है। पुलिस ने उक्त जगह पर दबिश देकर दुकान के बाहर बैठे युवक को एक मोबाइल फोन व आईपीएल मैचों पर सट्टा खेलने की राशि 1 लाख 9 हजार रुपये की नकदी सहित काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने उसकी पहचान सुभाष निवासी वधावाराम कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। आरोपी से बरामद मोबाइल में आईपीएल मैच में लगाई गई बरामद राशि के लेन देन के बारे में काफी मेसेज मिले। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुभाष ने बताया कि वह प्रवीन निवासी वधावाराम कॉलोनी के कहने पर पैसे लेता है, जिस पर प्रवीन उसे कमीशन देता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना किला में 13 ए-3-67 गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।