फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आपसी कहासुनी के बाद शराब पी रहे दोस्त की छाती पर मारी गोली, हालत गंभीर

आपसी कहासुनी के बाद शराब पी रहे दोस्त की छाती पर मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 07 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
आपसी कहासुनी के बाद शराब पी रहे दोस्त की छाती पर मारी गोली, हालत गंभीर
आपसी कहासुनी के बाद शराब पी रहे दोस्त की छाती पर मारी गोली, हालत गंभीरअमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन

पानीपत। राजनगर फाटक पर फाइनेंस के दफ्तर पर शराब पी रहे दोस्तों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोस्त ने पिस्तौल से छाती पर गोली मारकर आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गया। अन्य दोस्तों ने घायल दोस्त को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया। दोस्त के ब्यान पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

गांव सिवाह निवासी प्रवीन ने बताया कि उसका राजनगर फाटक पानीपत में फाइनेंस का ऑफिस है। शुक्रवार रात को उसके दोस्त प्रदीप निवास बुड़श्याम, दीपक निवासी निंबरी संजीत निवासी पानीपत शराब पी रहे थे। इसी दौरान दीपक व संजीत के बीच कहासुनी हो गई। दोनों गालीगलौच करने लगे। जिस पर संजीत ने दीपक की लाइसेंसशुदा रिवाल्वर निकाल कर उसकी ही छाती पर तान दी व स्टीगर को दबा दिया। इसके बाद गोली दीपक की छाती में लग गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रवीन के ब्यान पर पुलिस ने मामले व आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed