{"_id":"5ac121c24f1c1bd8618b4d86","slug":"81522606530-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो स्टूडियों से कैमरा व कंप्यूटर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो स्टूडियों से कैमरा व कंप्यूटर चोरी
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने फोटो स्टूडियो को बनाया निशाना
समालखा। चोरों ने हथवाला रोड स्थित एक फोटो स्टूडियों में छत के रास्ते घुसकर कैमरा, कंप्यूटर आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। रमेश निवासी मयूर विहार ने बताया कि उसकी हथवाला रोड पर वरूण पंजाब के नाम से फोटो स्टूडियो है। शनिवार देर रात को चोरों ने शटर के ताले तोड़ दिए लेकिन सेंटर लॉक नहीं खुलने पर छत के रास्ते सीढ़ियों से होते हुए नीचे पहुंचे। उन्होंने दुकान में रखे एक कंप्यूटर, कैमरा, छह मोबाइल, एक दर्जन एलईडी बल्ब व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पर अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित का कहना है कि चोरी से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।