{"_id":"5a6e10694f1c1bb1208b5f81","slug":"81517162601-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-टाउनशिप स्थित अपने क्वार्टर में मृत मिला सहायक प्रबंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-टाउनशिप स्थित अपने क्वार्टर में मृत मिला सहायक प्रबंधक
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिफाइनरी के सहायक प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रो केमिकल कांपलेक्स के सहायक प्रबंधक (एचआर) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव टाउनशिप स्थित क्वार्टर में मिला है। वे मूल रूप से बडोदरा गुजरात के रहने वाले थे। प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करने की बात कही है।
रिफाइनरी टाउनशिप स्थित क्वार्टर में सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) सुनील भाई पटेल (50) की मौत हो गई। रिफाइनरी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुनील भाई पटेल मूल रूप से भाई कृपा सोसाइटी उडेरा रिफाइनरी रोड बडोदरा गुजरात के रहने वाले थे। वह फिलहाल पानीपत रिफाइनरी में सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) के पद पर नियुक्त थे। रिफाइनरी टाउनशिप में अपने क्वार्टर में अकेले ही रहते थे। पटेल की पत्नी व दो बेटियां बडोदरा में ही रहती हैं। पटेल की पत्नी शनिवार की देर रात हालचाल जानने के लिए उनको फोन किया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसी परिवार के लोगों की सूचना पर उसके क्वार्टर में पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खुलवाना चाहा, लेकिन अंदर से न तो कोई आवाज आई और न ही दरवाजा खुल पाया। पड़ोसियों ने टाउनशिप के सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। सहायक प्रबंधक अपने बेड पर अचेत पड़ा थे। पड़ोसी उसको टाउनशिप स्थित अस्पताल में ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने सुनील भाई पटेल को मृत घोषित कर दिया। उसके परिजन सूचना मिलते ही पानीपत पहुंचे। बोहली चौकी पुलिस ने एफएसएल की टीम से जांच करवाई।
--------------
रिफाइनरी टाउनशिप में सहायक प्रबंधक सुनील भाई पटेल अपने क्वार्टर में मृत मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेज दिया है। इस मामले में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
-श्रीभगवान, प्रभारी, बोहली चौकी पुलिस, पानीपत।