{"_id":"5a5907864f1c1bef408b479d","slug":"81515784070-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की शुरू
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइट कॉलेज में इंजीनियरिंग छात्र पर हमला, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
पाइट कॉलेज पट्टीकल्याणा में इंजीनियरिंग छात्र को कॉलेज प्रांगण में ही दूसरे छात्र ने दर्जन भर परिजनों को साथ लेकर पीट दिया। हमले में छात्र घायल हो गया। उसे सीएचसी समालखा में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है।
घायल छात्र सुताना का रहने वाला साहिल है। वह मेकैनिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके पिता विनोद ने बताया कि साहिल का वीरवार को प्रैक्टिकल था। साहिल कॉलेज के प्रांगण में बैठा था कि इसी दौरान कॉलेज का ही एक अन्य छात्र आया और गाली-गलौच शुरू कर दी। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपी ने इसके बाद अपने परिजनों को बुला लिया। कॉलेज प्रांगण में ही करीब एक दर्जन लोगों ने साहिल की पिटाई की। घायल साहिल को सीएचसी समालखा में भर्ती करवाया गया। थाना समालखा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष से इस बारे में बात नहीं हो सकी। जबकि कॉलेज प्रबंधन राकेश तायल का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में आया है। सीसीटीवी में भी घटना रिकॉर्ड हुई है तथा मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ कॉलेज प्रबंधन कार्रवाई करेगा।