फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया शव

जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया शव

Sat, 24 Jun 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया शव
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे शनिवार दोपहर को करीब 32 वर्षीय एक युवक रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा था। तभी दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने जीआरपी को सूचित किया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई आनंद सिंह ने बताया कि असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed