फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 07 Jun 2017 08:07 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

पानीपत। विजय नगर निवासी महिला द्वारा लघु सचिवालय पर अनशन पर बैठने के बाद थाना चांदनी बाग पुलिस मामले में कार्रवाई को आगे आई। थाना पुलिस ने आंध्रा बैंक के मैनेजर समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं महिला बुधवार को भी थाना डीएसपी मुख्यालय से मिलने पहुंची। जहां पर उसको मुकदमा दर्जकर आगामी कार्रवाई करने के बारे में अवगत कराया।

विदित है कि सुमन निवासी विजय नगर नूरवाला सोमवार को न्याय की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर अनशन पर बैठ गई थी। जहां पर उसकी शाम को तबीयत बिगड़ गई थी। उसको सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया था। महिला बुधवार को फिर लघु सचिवालय पर पहुंच गई। डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन ने महिला को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने महिला सुमन के बयानों के आधार पर आंध्रा बैंक सेक्टर-11 की शाखा के प्रबंधक कैदारसवरा राव, कृष्ण शर्मा निवासी कैराना तहसील, राजेश शर्मा निवासी बलहेड़ा, शामली, निखित उर्फ गौरव निवासी फरीदपुर घरौंडा करनाल हाल निवासी अंसल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed