फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ज्वैलर को बातों में लगाकर चांदी की चेन चुरा फरार हुए 4 बदमाश

ज्वैलर को बातों में लगाकर चांदी की चेन चुरा फरार हुए 4 बदमाश

Thu, 03 Jan 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर को बातों में लगाकर चांदी की चेन चुरा फरार हुए 4 बदमाश
ज्वैलर को बातों में लगाकर चांदी की चेन चुरा फरार हुए 4 बदमाश
विज्ञापन


पानीपत। कुटानी रोड स्थित एक ज्वैलर की दुकान पर 4 बदमाशों ने दुकानदार को बातों में लगाकर चेन चुराई। बदमाश ने 10 मिनट तक दुकानदार को बातों में लगाए रखा व चेन पसंद ना आने की बात कह कर वहां से चले गए। उनके जाने के बाद जब दुकानदार कुटानी रोड निवासी ज्वैलर कुलदीप वर्मा ने सामान चैक किया तो उनमें एक चांदी की चेन गायब थी। इसके बाद दुकानदार ने बदमाशों को तलाशने की कोशिश की तो बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बाजार में खबर फैलने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने वहां आकर सीसीटीवी फुटेज को चैक किया। जिस दौरान एक स्थानीय महिला दुकानदार ने बदमाशों में से एक बदमाश को पहचान लिया। महिला के मुताबिक एक बदमाश 20 दिनों पहले ही दुकान के बाहर से उसके हाथ से 2 हजार रुपये का नोट छीन कर फरार हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed