फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   राकेश हत्याकांड का एक और आरोपी दबोचा

राकेश हत्याकांड का एक और आरोपी दबोचा

Wed, 18 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
राकेश हत्याकांड का एक और आरोपी दबोचा
फोटो-14
विज्ञापन


राकेश हत्याकांड का एक और आरोपी दबोचा
- चार आरोपी अभी फरार, प्रसन्न उर्फ लंबू ने जेल में ही बैठकर करवाई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सीआईए-वन पानीपत ने राकेश श्योकंद एक और आरोपी को काबू करने की बड़ी सफलता मिली है। आरोपी हत्या के बाद हरिद्वार व हिमाचल में छुपा रहने के बाद अब गांजबड़ गांव में अपनी मौसी के घर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं और आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि हत्या के मुख्य साजिशकर्ता प्रसन्न उर्फ लंबू को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आई थी।
सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार मंगलवार को एसपी ऑफिस स्थित कांफ्रेंस हाल में पूरे आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि उनको सोमवार देर सायं गुप्त सूचना मिली कि गत दिनों थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत तहसील कैंप में हुई राकेश श्योकंद की हत्या का एक आरोपी मंदीप उर्फ सेठा गांव गांजबड में अपनी मौसी के घर मिलने जाएगा। उन्होंने सीआईए-वन में तैनात एसआई राजपाल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पैप्सी पुल के पास नाका बंदी कर आरोपी को काबू करने के लिए भेजा। सीआईए-वन पुलिस टीम ने पैप्सी पुल पर नाका बंदी कर संदिग्ध किस्म के व्यक्तियों पर विशेष नजर रखते हुए कुछ समय पश्चात आरोपी मंदीप उर्फ सेठा को एक देसी पिस्तौल व दो कारतूसों सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

प्रारंभिक पुलिस पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियो संग मिलकर 12 जुलाई 2017 को राकेश श्योकंद की हत्या को अंजाम देने बारे स्वीकारा व इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह पुलिस पकड़ से बचने के लिए हरिद्वार व हिमाचल प्रदेश मे विभिन्न स्थान पर छुपकर रहा। गहनता से पूछताछ करने व अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए गिरफ्तार आरोपी मंदीप उर्फ सेठा को मंगलवार को कोर्ट में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस वारदात मे संलिप्त पांच अन्य आरोपी राहुल, गगन, विजय व अरविंद उर्फ तोता को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और जिला जींद जेल में बंद प्रसन्न उर्फ लंबू को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जांच में किया जा चुका है । बाकी बचे तीन आरोपियों शीला, बच्ची व सुनील को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि 12 जुलाई को भगत नगर तहसील कैंप निवासी राकेश श्योकंद की तहसील कैंप में नीम वाले चौक के पास गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस बारे में राकेश के भाई राममेहर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना शहर पानीपत में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed