फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलिस की सीआईए की दो व थाना शहर की कई टीम छापेमारी में जुटी

-पुलिस की सीआईए की दो व थाना शहर की कई टीम छापेमारी में जुटी

Sat, 10 Jun 2017 10:24 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
-पुलिस की सीआईए की दो व थाना शहर की कई टीम छापेमारी में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। थाना शहर पुलिस ने गैंगस्टर कुकी उर्फ सन्नी देव को साथ लेकर लगातार दूसरे दिन दिल्ली और यूपी के कई शहरों समेत प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की। सीआईए की दो टीमों के साथ थाना शहर की पुलिस टीम भी लगातार धरपकड़ में लगी है। पुलिस के आज भी हाथ खाली हैं। हालांकि, अधिकारी जल्द ही आरोपियों को काबू करने का दावा कर रहे हैं।
थाना शहर पुलिस गैंगस्टर कुकी उर्फ सन्नी देव को चार दिन के रिमांड के दौरान शनिवार को दिल्ली, यूपी के मुज्जफरनगर, मेरठ, ग्रेटर नोयडा और हरियाणा प्रदेश के बहादुरगढ़, सोनीपत और फरीदाबाद में छापेमारी की। पुलिस को यहां पर किसी तरह का सुराग नहीं लगा। पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड़ के साथ ही प्रोडक्शन वारंट के दौरान रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर कुकी की सुरक्षा के लिए भी चिंतित है। विदित है कि मंगलवार दोपहर करीब सवा बारह बजे जीटी रोड लालबत्ती स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बाहर सतबीर (32) निवासी आहुलाना, गोहाना, सोनीपत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देकर भाग गए थे। परिजनों ने रिठाल निवासी कुकी उर्फ सन्नी देव, संजीत निवासी भठगांव और उसके सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों ने बताया कि सतबीर का भतीजा रिठाल निवासी देवेंद्र उर्फ काला के साथ रहता था। उसकी हत्या के बाद उसका ही नाम हर मामले में आने लगा। सतबीर अपनी भाभी राजो उर्फ राज देवी के साथ अपने भतीजे से पानीपत जुवेनाइल कोर्ट में मिलने आया था। वह उससे मिलकर बाहर जा रहा था। इसी समय उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने सतबीर हत्याकांड के आरोपी कुकी उर्फ सन्नी देव का चार दिन का रिमांड लिया है। आरोपी की निशानदेही पर साथ लगते यूपी और प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी की। पुलिस को इन जगहों पर फिलहाल कुछ नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में बाकी आरोपियों की भी धरपकड़ में लगी हुई है। पुलिस अब जल्द ही मामले को सुलझा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed