फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   'बांग्लादेश से लाकर देह व्यापार में धकेला, मुझे बचा लो'

'बांग्लादेश से लाकर देह व्यापार में धकेला, मुझे बचा लो'

Wed, 08 May 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
'बांग्लादेश से लाकर देह व्यापार में धकेला, मुझे बचा लो'
पानीपत। थाना शहर क्षेत्र की एक कॉलोनी में दिल्ली से खरीदकर लाई गई किशोरी रविवार आधी रात को छत फांदकर पड़ोस के घर पहुंची। उस घर में एक महिला को देखकर उसने खुद को सुरक्षित महसूस किया और फूट-फूट कर रोने लगी। किशोरी ने पड़ोसी महिला को बताया कि उसे शादी का झांसा देकर दिल्ली निवासी एक युवक बांग्लादेश से ले आया था। युवक ने दिल्ली लाने के बाद उसे देह व्यापार में धकेल दिया। अब 3 रात के लिए मुझे पानीपत के इन युवकों को बेचा गया है, प्लीज मुझे बचा लो। किशोरी को रोते देख, महिला की भी आंखें भर आईं। महिला ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से किशोरी को कब्जे में लेते हुए आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

चुनावी मुद्दों में महिला सुरक्षा के नाम पर सभी मौन : सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, बावजूद इसके बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बेटियों के अपहरण, दुष्कर्म, हत्या जैसे मामलों में इजाफा होता जा रहा है। बांग्लादेश से लाई गई किशोरी से चार युवकों ने दुष्कर्म किया और उसे आगे भी बेचते रहे। थाना शहर पुलिस ने मामले में अजय व मन्नू नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर मानव तस्करी, साजिश रचने, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया है। आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से हुआ खुलासा : 5 मई की आधी रात एक किशोरी छत फांदकर पड़ोस के घर में पहुंची और सो रहे सभी लोगों को उठाया। वहां एक महिला को देखकर किशोरी फूट-फूट कर रोने लगी और बताया कि दिल्ली निवासी संदीप नाम का युवक उसे शादी का झांसा देकर बांग्लादेश से दिल्ली लेकर आया। यहां उसने किशोरी के साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने किशोरी को राहुल नाम के मानव तस्कर को बेच दिया। आरोपी राहुल ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के बाद राहुल ने उसे अजय नाम के दलाल को बेच दिया। अजय ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसने पानीपत निवासी मन्नू को 4 हजार रुपये एक रात के हिसाब से 3 रात के लिए उसे बेच दिया। किशोरी की आपबीती सुनकर उक्त महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तहसील कैंप चौकी प्रभारी रेखा मौके पर पहुंची। उन्होंने किशोरी को कब्जे में लेते हुए और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया और किशोरी के बयान दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को किशोरी की कॉउंसिलिंग की जाएगी, किशोरी बांग्लादेश से यहां कैसे पहुंची इसकी जानकारी उस दौरान मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4-5 मई की रात को 100 नंबर पर मामले की सूचना आई थी। सूचना के आधार पर टीम के साथ उक्त पते पर हमने रेड की। जहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को कब्जे में ले लिया। किशोरी का मेडिकल करवाया गया। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल रिमांड के दौरान आरोपियों से किसी भी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
- रेखा, तहसील कैंप चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed