{"_id":"5b5f62f24f1c1b19208b7b04","slug":"61532977906-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
समालखा। नरायणा रोड पर युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर कर हत्या के मामले में पुलिस पांच दिन भी बाद इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी को भी पुलिस द्वारा जल्द पकडने के दावे किए जा रहे हैं। जांचकर्मी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि यूपी के बैरा गांव का रहने वाला करीब तेइस वर्षीय श्रीपाल वॉलपुट्टी व सफेदी करने का काम करता था। उसके साथ ही कजरेली, बिहार का रहने वाला मुकेश तथा एक अन्य संजय भी पीओपी का काम करते थे। रविवार रात को मुकेश को नरायणा रोड से गिरतार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि श्रीपाल के बड़े भाई ने उसकी बहन के साथ काफी समय पहले भागकर शादी कर ली थी। जिसके बाद से वह उससे रंजिश रखे हुए था। बृहस्पतिवार को उसने अपने साथी संजय के साथ उसे मारने की योजना बनाई। जिसको लेकर संजय के कमरे पर तीनों शराब पी तथा रात को नरायणा रोड पर रजवाहे के पास ले जाकर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन काट दी। जांच कर्मी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के साथ ही हथियार बरामदी की जाएगी। साथ ही दूसरे आरोपी को पकडने के लिए दबिश दी जा रही है। ज्ञात हो कि नरायणा रोड पर शुक्रवार को रजवाहे के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। वहीं साथ ही पेड़ के साथ एक साईकिल भी खड़ी मिली है। जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया था।