फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मकान में चोरी करने घुसा चोर, शराब के नशे में दीवार से गिरा, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

मकान में चोरी करने घुसा चोर, शराब के नशे में दीवार से गिरा, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 22 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मकान में चोरी करने घुसा चोर, शराब के  नशे में दीवार से गिरा, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
पानीपत।
तहसील कैंप में लोधी पार्क के पास एक मकान में चोरी करने घुसा चोर शराब के नशे में दीवार से गिर गया। इसी वक्त लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर तहसील कैंप पुलिस चौकी में सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि लोधी पार्क में अकसर नशेड़ी बैठते रहते है। यहीं रात को शराब व अन्य मादक पदार्थों के नशे में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। कई बार लोग इसकी शिकायत तहसील कैंप चौकी पुलिस में दे चुके हैं, लेकिन नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार रात को लोधी पार्क के पास एक मकान में चोरी करने घुसा चोर नशे की हालत में दीवार से गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए और चोर को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



मकान में चोरी करने घुसा चोर, शराब के नशे में दीवार से गिरा, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
फोटो 12
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed