{"_id":"5a735a3d4f1c1b93268b7c07","slug":"61517509181-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-आरटीआई की सूचना लेने पर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-आरटीआई की सूचना लेने पर हुआ विवाद
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड कार्यालय में भिड़े सरपंच और आरटीआई कार्यकर्ता
मतलौडा। आरटीआई के तहत पंचायत से संबंधित सूचना लेने को लेकर खंड कार्यालय मतलौडा में सरपंच और आरटीआई कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई और जमकर गाली गलौच हुआ। कार्यालय में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। सरपंच मतलौडा ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की पंचायत शुक्रवार को थाने बुलाई है।
मतलौडा सरपंच अशोक देशवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरटीआई के तहत पंचायत की सूचना देने के लिए वह गुरूवार को खंड कार्यालय गया था। जहां पर आरटीआई कार्यकर्ता महाबीर रेड़ा अपने साथियों के आया और उसके हाथ से पंचायत का रिकाडऱ् छिन्न लिया और गाली गलौच करते हुए उसके साथ भीड़ गया और जान से मारने की धमकी दी।
उधर आरटीआई कार्यकर्ता महाबीर रेड़ा ने कहा कि उस पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। वह सूचना लेने खण्ड कार्यालय गया था। वहां सरपंच अशोक देशवाल ने उसके साथ झड़प की और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार नही किया।
विज्ञापन
इस संबंध में मतलौडा थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि सरपंच की ओर से जान से मारने और रिकार्ड छिनने की शिकायत मिली है। शुक्रवार को दोनो पक्षों की पंचायत बुलाई गई है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।