फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   धर्मगढ़ में युवक का अपहरण कर मारपीट की

धर्मगढ़ में युवक का अपहरण कर मारपीट की

Tue, 08 Aug 2017 07:04 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
धर्मगढ़ में युवक का अपहरण कर मारपीट की
धर्मगढ़ में युवक का अपहरण कर पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल।
क्षेत्र के गांव धर्मगढ़ से एक युवक का अपहरण कर जमकर पीटा और वापस घर के बाहर फेंक दिया। उसने पुलिस को शिकायत देकर अपने ताऊ के लड़के व उसके दोस्तों पर इस आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

गांव धर्मगढ़ निवासी आशीष ने पुलिस को शिकायत दी कि चार अगस्त को पानीपत गया हुआ था। उसके ताऊ के लड़के दिनेश ने फोन कर गांव के सरकारी स्कूल के पास बुला लिया। वहां पर उसके ताऊ के लड़के दीपक की कार खड़ी थी। जिसमें उधम सिंह निवासी गगसीना व एक अन्य युवक पहले से ही बैठा हुआ था। उन्होंने मुझे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और मूनक झाल के पास ले गए। वहां पर ताऊ के लड़के दिनेश ने कहा कि तीन दिन पहले तूने मेरे साथ बदतमीजी की थी। मैं आज उसका मजा चखाऊंगा। जिसके बाद उन लोगों ने मेरी डंडों से पिटाई की। जिसके कारण मेरी टांग टूट गई। बाद में दीपक मुझे उसी कार में मेरे घर के सामने फेंक कर चला गया। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। जांच अधिकारी एएसआई राजपाल सिंह ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed