फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म, ससुर, जेठ, देवर सहित 8 पर केस

खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म, ससुर, जेठ, देवर सहित 8 पर केस

Mon, 06 May 2019 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म, ससुर, जेठ, देवर सहित 8 पर केस
पानीपत। शादी के बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल के लोगों ने बहू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी ससुराल के लोगों ने बहू को प्रताड़ित करने के साथ ही उसकी दुधमुंही बच्ची को 6 दिन बाद ही मार दिया। अगले साल बहू फिर से गर्भवती हुई तो यूपी के कैराना के एक निजी अस्पताल में उसके भ्रूण की जांच कराई गई। गर्भ में बेटी होने का पता लगने पर आरोपियों ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। आरोपियों ने इसके पश्चात बहू को पीटना भी शुरू कर दिया। आरोपी यहीं पर नहीं रुके और एक दिन ससुर, देवर व पति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सहित 8 आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। करीब एक साल तक उसके ससुराल वालों ने उसे ठीक से रखा। एक साल बाद जैसे ही उसने बेटी को जन्म दिया तो उसकी जिंदगी में मानों तूफान आ गया। उसका पति, देवर-देवरानी, जेठ-जेठानी साजिश रचते हुए उसकी बेटी को जेठानी के भाई के पास ले गए,जो झाड़ फूंक का काम करता है। वहां पर सभी ने मिलीभगत करते हुए उसकी बेटी को कुछ खिला दिया। इससे 5-6 दिन के बाद ही उसकी बेटी की मौत हो गई। ससुराल वालों के दबाव के चलते ही उसने इस बात को किसी को नहीं बताया। दूसरी बार जब वह गर्भवती हुई तो पति ने सास-ससुर की सलाह के अनुसार उसे उत्तर प्रदेश के कैराना लेकर एक निजी अस्पताल में उसकी जांच करवाई। गर्भ में लड़की निकली तो आरोपियों ने धोखे से उसे ऐसी दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसके पिता उसे अपने साथ ले गए, लेकिन बाद में आरोपी गलती मानते हुए दोबारा उसे अपने साथ ले आए। आरोपियों ने घर लाकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि उसे खाने में नशीला पदार्थ दिया जाने लगा। जिस पर बेहोशी की हालत में देवर, जेठ व ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दोबारा गर्भवती होने पर आरोपियों ने फिर उक्त अस्पताल में जांच करवाई और बेटी होने पर उसका गर्भ गिरवा दिया गया। आरोपियों ने उसके पिता को फोन करके धमकी दी कि उनकी बेटी बार-बार लड़कियां पैदा कर रही हैं। इसलिए वह उसके पति की दूसरी शादी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें वंश चलाने के लिए वारिस चाहिए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने एक साजिश के तहत दो माह पूर्व उसके पति की दूसरी शादी कर दी है। अब पति दूसरी महिला के साथ रहता है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे धमकी दी कि है कि उसके बदमाशों से संबंध है तथा वह उसे तथा उसके मायके वालों को जान से मरवा देगा। महिला थाना पुलिस ने सभी आठ आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभी पीड़िता के बयान पर शिकायत दर्ज की है। कई तरह के आरोप लगाए है। जिनकी जांच हर पहलु पर चल रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी आरोपों के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नेहा राठी, महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed