{"_id":"5cc0b452bdec224e4c2051d3","slug":"51556132946-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन-देन के विवाद से आहत व्यक्ति ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लेन-देन के विवाद से आहत व्यक्ति ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेन-देन के विवाद से आहत व्यक्ति ने लगाया फंदा
पानीपत। विकास नगर क्षेत्र में रुपये के लेन-देन के विवाद से मानसिक तौर पर परेशान व्यक्ति ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देख उसकी पत्नी ने सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं पत्नी के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी।
विकास नगर निवासी महिला पूनम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले हंसपुरा कुराड़ जिला सोनीपत निवासी सतीश से हुई थी। करीब 7 साल पहले उसके पति ने विकास नगर में एक मकान खरीदा था जिसके लिए राज कुमार व प्रदीप से 2 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। दोनों उसके पति पर पैसे लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे तथा कई बार उसके पति के साथ झगड़ा भी करते थे। महिला का कहना है कि उसके पति ने सारे पैैसे लौटा भी दिए लेकिन भी उसके पति के खिलाफ चैक बाउंस होने का नोटिस दोनों आरोपियों द्वारा भिजवाया गया। जिससे तंग आकर ही उसके पति ने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।