{"_id":"5c2131d6bdec2257057f2ca3","slug":"51545679318-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाई द्वारा कैंची घोपने से घायल हुए मनोज ने इलाज के दौरान तौड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाई द्वारा कैंची घोपने से घायल हुए मनोज ने इलाज के दौरान तौड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाई द्वारा कैंची घोंपने से घायल हुए मनोज ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
समालखा। गांव जौरासी खास में मामूली कहासुनी में नाई द्वारा कैंची घोंपने से घायल हुए 17 वर्षीय मनोज ने इलाज के दौरान प्राईवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या की कोशिश के साथ ही हत्या की धारा भी जोड़ दी है। गमगीन माहौल में उसका गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक मनोज का भाई साहिल व राहुल भी हमले में जख्मी हो गए थे। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी। जिसके बाद रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसमें हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि आरोपी को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। मृतक का पिता राजेंद्र ऑटो चलाकर अपना निर्वहन करता है। राजेंद्र के दो बेटे व दो बेटियां हैं। जिसमें एक मृतक मनोज करीब एक वर्ष पहले सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था तथा उसका घुटने में चोट लगी थी । जिस कारण उसे पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी। मनोज की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
गौरतलब है कि पुलिस को दी शिकायत में ऑटो चालक राजेंद्र निवासी जौरासी सर्फ खास ने बताया कि गांव का बलबीर गांव के अड्डे पर स्कूल के पास बाल काटने के लिए अपनी कुर्सी लगाता है। बलबीर अकसर उसके लड़कों के साथ बिना किसी बात पर लड़ाई झगड़ा करता रहता था। शनिवार को जब उसके बेटे मनोज व साहिल अपने दोस्त राहुल के साथ घर आ रहे थे, तो इसी दौरान आरोपी उन्हें अपने कटिंग के औजारों व डोली ( दुध डालने का बर्तन ) के साथ रास्ते में मिल गया। गुजरते वक्त डोली मेरेे लड़के साहिल को लग गई और इसी बात पर बलबीर उनके साथ गाली गलौच करने लगा। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि जब मेरे लड़कों व राहुल ने ऐसा करने से मना किया तो बलबीर ने थैले से कैंची निकाल कर साहिल व राहुल पर हमला कर दिया। बचाव करने गए मनोज को भी जान से मारने की नीयत से कैंची गर्दन व मुँह में घोंप दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायलों को पानीपत एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसमें मनोज ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ा दिया है।