{"_id":"5b7c66bc42c792464a0c7f93","slug":"51534879420-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गर्दन काटकर जीटी रोड पर सेक्टर 6 मोड़ के सामने फेंका, पुलिस के फूले हाथ पांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गर्दन काटकर जीटी रोड पर सेक्टर 6 मोड़ के सामने फेंका, पुलिस के फूले हाथ पांव
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की गर्दन काटकर जीटी रोड पर सेक्टर 6 मोड़ के सामने फेंका, पुलिस के फूले हाथ पांव
पानीपत। हाइवे पर सेक्टर 6 के पास एक युवक की हत्या कर गर्दन काटकर शव को फेंक दिया गया। युवक का शव पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर मिला है। युवक का गर्दन कटा सिर देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव को पुलिस ने सिविल अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया है।
बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को कार में लाया गया था और रात को फायदा उठाकर हत्यारोपी जीटी रोड पर सेक्टर 6 मोड़ पर फेंक गए। इस तरह का यह ऐसा पहला मामला सामने आया है जब गर्दन काटकर शव को फेंका गया हो। पुलिस के मुताबिक युवक का शव इसलिए काटा गया है ताकि उसकी पहचान ना हो सके। उसके शरीर पर तेजधार हथियार के निशान है। युवक का पर्स व मोबाइल भी नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में युवक की उम्र 27-28 साल प्रतीत हो रही है और उसकी हत्या भी कुछ देर पहले ही हुई है क्योंकि युवक के शरीर से खून निकल रहा था। सेक्टर 6 पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने इस बारे में एसएचओ व डीएसपी को सूचना दे दी है। पुलिस के सभी थानों में शव का हुलिया भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।