{"_id":"59ea50594f1c1b6e548b81e3","slug":"51508528217-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर जेल में बैठकर रच रहे हत्या की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर जेल में बैठकर रच रहे हत्या की साजिश
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर जेल में बैठकर रच रहे हत्या की साजिश
- जून में सन्नी देव उर्फ कुक्की व जुलाई में प्रसन्न उर्फ लंबू ने कराई हत्या
- अब दिनेश कराला ने झज्जर जेल से अपनी ही साली हर्षिता दहिया की कराई हत्या
जगमहेंद्र सरोहा
पानीपत।
गैंगस्टर जेल में बैठकर ही वारदात को अंजाम दिलवा रहे हैं। पुलिस अधिकारी इसका दावा भी करते हैं। उनका दावा है कि गैंगस्टर जेल से वारदात को अंजाम दिलवा रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन इन दावों को गलत बताता है। उनका दावा है कि जेल में किसी भी आरोपी को मिलने से पहले आईडी प्रूफ देना पड़ता है। इसके अलावा उनके साथ बातचीत के कोई साधन नहीं होते। वे पेशी के दौरान कोर्ट में आरोपियों से मिलने वाले लोगों पर बात टाल देते हैं। जिले में पांच माह में गैंगस्टरों द्वारा जेल में बैठकर तीन हत्या करवा दी गई हैं। पुलिस आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर भी लेकर आई, लेकिन आरोपियों से कुछ खास नहीं उगलवा सकी।
मामला नंबर-एक
दिनेश ने कराई हर्षिता की हत्या
जिले में ताजा मामला सिंगर व डांसर हर्षिता दहिया की हत्या का है। उसकी हत्या उसी के जीजा दिनेश कराला ने कराई है। दिनेश कराला पर दिल्ली, सोनीपत, रोहतक व जींद में हत्या, लूट, डकैती व हत्या के प्रयास के 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने प्रोफेशनल किलरों से हत्या की वारदातों को अंजाम दिलवाता है। उसने झज्जर जेल में बैठकर ही 17 अक्तूबर को अपनी साली हर्षिता दहिया की चमराड़ा गांव में गोली से हत्या करा दी।
मामला नंबर-दो
राकेश हत्याकांड में लंबू ने रची थी साजिश
तहसील कैंप निवासी राकेश श्योकंद की 12 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें प्रसन्न उर्फ लंबू निवासी सिवाह का हाथ सामने आया था। प्रसन्न उर्फ लंबू जींद जेल में बंद था और उसने वहीं से राकेश की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने प्रसन्न उर्फ लंबू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था, लेकिन उससे असलियत नहीं उगलवा सकी। हालांकि पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
मामला नंबर-तीन
कुक्की ने कराई थी सतबीर की हत्या
थाना शहर के अंतर्गत लालबत्ती चौक के नजदीक छह जून को सतबीर पहलवान आहुलाना गोहाना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उसको सटाकर कई गोली मारी थीं। जिसके चलते सतबीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सतबीर पहलवान रिठाल निवासी एक गैंग के सदस्य अमरजीत का सगा चाचा था। अमरजीत सिवाह गांव के सरपंच खुशदिल कादियान के चाचा समेत दोहरे हत्याकांड में आरोपी है। सतबीर हत्याकांड में सामने आया कि उसकी हत्या गैंगस्टर सन्नी देव उर्फ कुक्की निवासी रिठाल ने रोहतक जेल से साजिश के तहत की थी। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी, लेकिन हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। कुक्की के शार्प शूटर संजीत उर्फ सेठा भठगांव को पिछले दिनों रोहतक पुलिस ने ही गिरफ्तार किया है। पानीपत पुलिस संजीत उर्फ सेठा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
120-बी में शामिल करने के साथ सबूत जुटाने भी जरूरी
जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ एडवोकेट परीक्षित अहलावत ने बताया कि किसी भी मामले में षडयंत्र रचने के आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उसको साबित करना भी जरूरी है। पुलिस जेल में साजिश रखने की बात कह देती है, लेकिन जेल प्रशासन इसको अपने दायरे में साजिश न होना कहकर टाल देता है। ऐसे में पुलिस के सामने कई दिक्कत आ जाती हैं। 120बी के आरोपी को हत्यारोपियों से किसी तरह के फैक्ट या मैटेरियल मिलने के बाद ही सजा संभव हो पाती है। षडयंत्र भी साक्ष्यों के आधार पर होना चाहिए। मामले में बाकी कड़ियों को जोड़ना पुलिस का काम होता है। कई बार आरोपी पुलिस के सामने षडयंत्र में शामिल होने को कबूल लेता है, लेकिन कोर्ट के सामने इनकार कर देता है।
वर्जन
पुलिस के सामने जेल में बैठकर तीन हत्या कराने के मामले सामने आये हैं। तीनों मामलों में जेल से आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई है। वे आरोपियों से जेल में मुलाकात करने या फिर पेशी के दौरान मिलते समय इस तरह की बात कर लेते होंगे। पुलिस इन सब मामलों में जांच कर रही है।
- राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।