फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हाईड्रोजन जनरेशन यूनिट में कार्यरत दो मजदूर गिरे, एक की मौत, एक मामूली रूप से घायल

हाईड्रोजन जनरेशन यूनिट में कार्यरत दो मजदूर गिरे, एक की मौत, एक मामूली रूप से घायल

Tue, 26 Feb 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
हाईड्रोजन जनरेशन यूनिट में कार्यरत दो मजदूर गिरे, एक की मौत, एक मामूली रूप से घायल
रिफाइनरी में काम करते दो मजदूर गिरे, एक की मौत
विज्ञापन

थर्मल। पानीपत रिफाइनरी में काम करते हुए दो मजदूर छत से गिर कर घायल हो गए। जिसमें उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे को उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी अनुसार पानीपत रिफाइनरी में इस समय कई स्थानों पर शट डाउन चल रहा है। इस समय पानीपत रिफाइनरी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक हजार मजदूर आए हुए हैं। रेडियम कंपनी पानीपत रिफाइनरी में शट डाउन का काम कर रही है। उसके दो मजदूर नवीन कुमार निवासी झारखंड व विपुल किशोर ऊपर से गिरकर घायल हो गए थे। दोनों को पानीपत स्थित प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया था। जानकारी अनुसार विपुल किशोर निवासी बिहार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं नवीन कुमार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बोहली चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed