फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ग्रेजुएशन के बाद मकैनिकल से डिप्लोमा कर बेरोजगार बना बाइक चोर, शौंक पूरे करने के लिए 1 साल में चुराई 20 बाइक

ग्रेजुएशन के बाद मकैनिकल से डिप्लोमा कर बेरोजगार बना बाइक चोर, शौंक पूरे करने के लिए 1 साल में चुराई 20 बाइक

Mon, 23 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ग्रेजुएशन के बाद मकैनिकल से डिप्लोमा कर बेरोजगार बना बाइक चोर, शौंक पूरे करने के लिए 1 साल में चुराई 20 बाइक
शामली, मेरठ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो संख्या- 49

मैकेनिकल से डिप्लोमा के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो बन गया चोर, शौक पूरे करने के लिए एक साल में चुराई 20 बाइक
रिमांड के दौरान आरोपी ने किया खुलासा, चोरी की 17 बाइक और तीन एक्टिवा बरामद की गई
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ग्रैजुएशन के बाद मैकेनिकल से डिप्लोमा करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो एक युवक अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोर बन गया। उसने एक साल में बाइक चोरी की 20 वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र अजीत निवासी भभीसा जिला शामली, यूपी के रूप में हुुई। उसको शुक्रवार शाम को कुटानी रोड गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान आरोपी ने चोरी की 20 वारदात का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए सीआईए-टू ने चोरी की 17 बाइक और तीन एक्टिवा बरामद की। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
डीएसपी जगदीप दूहन ने बताया कि सीआईए-टू की टीम एएसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत कुटानी रोड गंदा नाला पुलिया के पास संदिग्ध किस्म के युवकों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक देवी मंदिर की ओर से बाइक से आया। पुलिस ने बाइक को रोककर चालक से बाइक के कागजात मांगे। इस पर वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने शक के चलते बाइक का इंजन व चेसिस नंबर ऑनलाइन चेक करवाया। इसमें बाइक 9 जुलाई को आर्य कॉलेज के बाहर से चोरी की हुई निकली।
विज्ञापन


इन वारदात का हुआ खुलासा
-2, 6 व 9 जुलाई को जीटी रोड आर्य कॉलेज के बाहर से बाइक चोरी
-18 मई जीटी रोड हेल्थ इंश्योरेंस के कार्यालय के बाहर से बाइक चोरी
-12, 15, 31 मार्च, 7 अप्रैल 2018 व 1 नवंबर, 4 दिसंबर 2017 को जीटी रोड ताऊ देवीलाल पार्क के बाहर से चोरी की बाइक
-25 जून व 27 जुुलाई 2018 व 28 जून 2017 को जीटी रोड एचडीएफसी बैंक के बाहर से की बाइक चोरी -2 जुलाई 2018 को बाइक व 15 सितंबर 2017 को एक्टिवा पचरंगा बाजार से बाइक की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

-15 जुलाई जीटी रोड रिलायंस कंपनी के कार्यालय के बाहर से बाइक चोरी
-13 नवंबर 2017 को जीटी रोड लाल बत्ती चौक के पास से बाइक चोरी
इनके अलावा आरोपी से चोरी की दो एक्टिवा व एक बाइक भी बरामद हुई है। इन वाहनों के मालिक की पहचान न होने पर इनको 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed