{"_id":"5a5b71254f1c1b8c268b45bf","slug":"41515942181-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सीआईए-वन ने शनिवार देर रात को चार बदमाशों को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-सीआईए-वन ने शनिवार देर रात को चार बदमाशों को किया काबू
Updated Sun, 14 Jan 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट और काकोदा गांव में केयर टेकर की हत्या करने वाला एक ही गैंग, लूट की नीयत से की थी हत्या
-पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने लूट व लूट के प्रयास की चार वारदातों को कबूला
-मिट्ठन स्वीट्स के संचालक, भैंसवाल में ठेका कारिंदे के साथ भी की थी लूटपाट
-काकोदा गांव में फार्म हाउस पर शुक्रवार रात को दिलबाग की गोली मारकर की थी लूटपाट
-गैंग के चार सदस्य बदल-बदलकर देते थे वारदातों को अंजाम
फोटो-25
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-वन पानीपत ने काकोदा गांव में फार्म हाउस केयर टेकर की हत्या की वारदात को 24 घंटे में ही सुलझा दिया है। पुलिस ने इसमें सरगना समेत चार बदमाशों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार चारों ने लूट की नीयत से केयर टेकर की हत्या की थी। बदमाश फार्म हाउस से करीब 21 हजार की नकदी भी लूटकर ले गए थे। बदमाशों ने विरोध करने पर पहले केयर टेकर को पीटा और फिर शोर मचाने पर गोली मारी थी। चारों में से तीन बदमाशों की मुलाकात करनाल जेल में हुई थी और चौथे बदमाश पुगथला निवासी को बाद में अपनी गैंग में शामिल किया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि चारों बदमाश पैसे के लिए वारदातों को अंजाम देते थे और पिछले 12 दिन में छह वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार छिक्कारा ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार देर शाम को सूचना मिली कि दो संदिग्ध किस्म के युवक भावना चौक पर राहगीरों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। उन्होंने एएसआई अनिल के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से दो आरोपियों को काबू किया। जिनकी शिनाख्त सुरेंद्र उर्फ सुंदर निवासी धनसौली व विनोद उर्फ बोदा निवासी सीताराम कॉलोनी समालखा के रूप में की। दोनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में ही काकोदा गांव में फार्म हाउस केयर टेकर दिलबाग उर्फ नंदी की पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर 21 हजार रुपये की नकदी लूटी थी। दोनों ने प्राथमिक पूछताछ में इस वारदात में सुरजभान निवासी मोहाली व अनुज निवासी पुगथला सोनीपत का भी वारदात में शामिल होना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया और रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने विनोद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि सुरजभान, विनोद व सुरेंद्र उर्फ सुंदरी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया।
चारों ने आधा दर्जन वारदातों को दिया अंजाम
सीआईए-वन प्रभारी संदीप के अनुसार चारों आरोपियों ने अलग-अलग ग्रुप में शहर समेत जिले में आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया।
सुरेंद्र, अनुज और सुरजभान ने तीन जनवरी को करनाल के बरसत गांव में एक व्यक्ति से प्लेटीना मोटरसाइकिल छीनी थी। जिस पर घरौंडा थाना में मुकदमा दर्ज है।
आरोपियों ने तीन जनवरी की शाम को थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत बाईपास रोड पर टायल दुकानदार से हथियार के बल पर 47 हजार रुपये की लूट की थी।
सुरेंद्र व सुरजभान ने सात जनवरी को लालबत्ती चौक स्थित आचार दुकानदार महेंद्र के साथ हथियार के बल पर लूटपाट का प्रयास किया था।
सुरेंद्र व सुरजभान ने यहां पर फेल होने के बाद किला थाना के अंतर्गत उसी रात को मिट्ठन स्वीट्स के संचालक प्रमोद गुप्ता के साथ हथियार के बल पर 32 हजार रुपये की लूटपाट की थी।
विज्ञापन
पैसे की खातिर करते थे लूटपाट व हत्या
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर इस गैंग का मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुंदर निवासी धनसौली है। 20 साल का सुरेंद्र नौवीं पास है और उस पर लूट और चोरी के पहले दो मुकदमे दर्ज हैं और वह एक बार जेल जा चुका है। सुरजभान निवासी मोहाली भी 20 साल का है और आठवीं कक्षा पास है। वह आर्म्स एक्ट व लड़ाई झगड़े के मामले जेल जा चुका है। विनोद उर्फ बोदा निवासी सीताराम कॉलोनी समालखा अनपढ़ है और फैक्ट्री में नौकरी करता था। अनुज निवासी पुगथला की उम्र 21 साल है और उसकी सोनीपत के गांव सरढ़ाना में नाई की दुकान है। सुरेंद्र, विनोद व सुरजभान की जेल में मुलाकात हुई थी। उन्होंने यहीं पर पैसा कमाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रख लिया था।
अनुज ने बनाई थी केयर टेकर के साथ लूटपाट की योजना
सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि काकोदा में फार्म हाउस केयर टेकर दिलबाग उर्फ नंदी की हत्या व लूट की वारदात की योजना पुगथला निवासी अनुज ने बनाई थी। दिलबाग उर्फ नंदी अनुज के घर आता-जाता था और उसके घर पर ही खाना खाता था। उसको पता था कि दिलबाग उर्फ नंदी के पास हर समय पैसे रहते हैं। सुरजभान की बहन पुगथला गांव में शादीशुदा है। यहीं पर सुरजभान व अनुज की मुलाकात हुई। सुरजभान ने उसको कम समय से ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर अपने साथ मिला लिया। अनुज ने दिलबाग उर्फ नंदी के पास जाकर पहले बातों में उलझा लिया और फिर उसको पीछे से पकड़ लिया। आरोपियों ने पहले उसको डंडे से पीटा और उसके माथे में कट्टे का बट मार दिया। दिलबाग उर्फ नंदी बचाव के लिए चिल्लाया तो सुरजभान ने उसकी छाती में सीधी गोली मार दी। वे यहां से 21 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।