फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रिक्शा चालक ने चार साल की बच्ची को गाल पर काटा, पिता ने पकड़ पुलिस को सौंपा

रिक्शा चालक ने चार साल की बच्ची को गाल पर काटा, पिता ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
रिक्शा चालक ने चार साल की बच्ची को गाल पर काटा, पिता ने पकड़ पुलिस को सौंपा
असुरक्षित बच्चे, लापरवाह स्कूल
विज्ञापन

- मिलेनियम के बाद अब प्ले-वे स्कूल के रिक्शा चालक ने चार साल की बच्ची से की छेड़छाड़

- घर पहुंची छात्रा के गाल और गर्दन पर निशान देख मां ने की पूछताछ
- दूसरे दिन बच्ची को लेने पहुंचे आरोपी रिक्शा चालक को पिता ने पकड़ पुलिस को सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/मतलौडा।
द मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा से रेप के प्रयास की के बाद एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। प्ले-वे स्कूल की चार वर्षीय छात्रा के साथ उसी के स्कूल के रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की और उसके गाल पर काटा।
लगातार हो रहीं वारदात मासूमों की सुरक्षा पर स्कूल प्रबंधन के इंतजामों पर सवाल उठा रही हैं। मिलेनियम स्कूल में जहां स्कूल के स्वीपर ने कक्षा चार की छात्रा से रेप का प्रयास किया वहीं प्ले-वे स्कूल के रिक्शा चालक ने चार साल की मासूम से छेड़छाड़ की। बच्चों की सुरक्षा के लिए तमाम अभियान चलाने का दवा करने वाला शिक्षा विभाग भी आंखें मूंदे बैठा है। छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में हुए हंगामे के बाद भी शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन

क्या है मामला :-
मामला वीरवार दोपहर का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार उनकी चार साल की बच्ची मतलौडा में स्थित टैगोर प्ले वे स्कूल में पढ़ती है। वह हर रोज स्कूल के रिक्शा में आती-जाती है। वह वीरवार दोपहर को स्कूल से घर पर आई तो उसकी मां को उसके गाल पर लाल निशान मिले। उसकी मां ने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने अपनी मां को बताया कि स्कूल रिक्शा वाले अंकल ने उसको गाल पर काटा है। बच्ची की मां ने उसके पिता को पूरी जानकारी दी। बच्ची के पिता ने शुक्रवार सुबह बच्चों को लेने पहुंचे स्कूल रिक्शा चालक मानसिंह से पूछताछ की। मानसिंह ने पहले तो इन सबसे इनकार कर दिया। उसके पिता ने कुछ सख्ती दिखाई तो आरोपी मानसिंह ने सारे आरोप कबूल कर लिए। लड़की के पिता ने स्कूल प्रबंधन व थाना मतलौडा पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। जहां पर बच्ची के साथ अश्लील हरकत होना पाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी मानसिंह पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविवाहित है आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी की अब तक शादी ही नहीं हुई है। वह 55 साल का है और पिछले कई साल से स्कूल के लिए रिक्शा चलाता है और बच्चों को स्कूल और घर छोड़ता है। स्कूल प्रबंधन ने उसकी उम्र को देखते हुए उसे बच्चों को लाने का काम सौंपा था, लेकिन आरोपी ने एक ही झटके में सबके विश्वास का चकनाचूर कर दिया। आरोपी की शर्मनाक करतूत का पता लगने पर अभिभावक सकते में हैं।

शिक्षा विभाग को नहीं जानकारी
मतलौडा स्थित टैगोर प्री स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ व गाल काटने के मामले में पूरा हंगामा हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मबीर कादियान ने बताया कि उनको इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। प्री-स्कूलों को विभाग से परमिशन की जरूरत भी नहीं होती।

एसआईटी नहीं कर सकी अब जांच पूरी
द मिलेनियम स्कूल में पिछले माह चौथी कक्षा की एक छात्रा के साथ स्कूल के स्वीपर तरुण ने दुराचार का प्रयास किया था। आरोपी ने स्कूल के प्रथम तल पर बने बाशरूम में वारदात को अंजाम दिया था। महिला थाना पुलिस ने आरोपी स्वीपर तरुण को गिरफ्तार कर लिया था। प्रशासन ने गुरुग्राम के रेयान स्कूल के बाद पानीपत के मिलेनियम स्कूल में मामला सामने आने पर एसडीएम पानीपत की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर दी थी। एसआईटी को 27 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी थी। मिलेनियम स्कूल प्रबंधन ने एसआईटी से दो दिन का समय मांगा था। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दो दिन का प्रवास आ गया। जिसके चलते एसआईटी के पूरे काम की दिशा बदल गई थी। एसआईटी द्वारा सीएम दौरे के बाद जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही जा रही थी।

वर्जन
स्कूल में परिजनों की मांग पर ही रिक्शा लगवाई गई थी। मान सिंह पिछले चार साल से बच्चों को ला व ले जा रहा था। उसकी आज तक कोई शिकायत नहीं मिली थी। एक छात्रा के परिजनों ने इस तरह की शिकायत दी है। स्कूल द्वारा भी रिक्शा चालक को हटा दिया गया है। अब पेरेंट्स को अपने स्तर पर बच्चों को लाना-ले जाना होगा। स्कूल पेरेंट्स के साथ है।

- सोनिया, संचालिका, टैगोर प्लेवे स्कूल, मतलौडा, पानीपत।

वर्जन
पुलिस को शुक्रवार सुबह एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
- नरेंद्र दहिया, प्रभारी, थाना मतलौडा, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed