फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चोरी की कार व 2 पिस्तौल सहित 3 आरोपी काबू,भेजे गए जेल

चोरी की कार व 2 पिस्तौल सहित 3 आरोपी काबू,भेजे गए जेल

Wed, 03 Apr 2019 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
चोरी की कार व 2 पिस्तौल सहित 3 आरोपी काबू,भेजे गए जेल
चोरी की कार व दो पिस्तौल सहित तीन आरोपी काबू, भेजे गए जेल
विज्ञापन

पानीपत। चोरी की स्वीफ्ट कार बेचने की फिराक मे घूम रहे तीन आरोपियों को दो अवैध देसी पिस्तौल व एक कारतूस सहित काबू करने में सीआईए 3 की टीम ने सफलता प्राप्त की है। वहीं आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

सीआईए 3 प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सीआईए 3 की एक टीम मुख्य सिपाही सतीश कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान थाना बापौली क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर मोड़ पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की तीन संदिग्ध किस्म के युवक बापौली अनाज मंडी के पास स्वीफ्ट कार बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर कार सवार तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उनकी पहचान प्रमोद पुत्र मांगे राम निवासी कमालपुर रोडान करनाल, अमित उर्फ सुनील पुत्र राजू निवासी हथवाला समालखा, प्रवीन पुत्र बलबीर निवासी हथवाला समालखा के रूप में हुई। कार के कागज मांगने पर आरोपियों ने बताया की यह स्वीफ्ट कार गत फरवरी माह में विश्वकर्मा गैराज मेरठ रोड करनाल से रात के समय चोरी कि थी। आज कार को बेचने की फिराक में यहां आए थे। सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया की कार चोरी की इस वारदात बारे जिला करनाल के थाना शहर में सुरेंद्र निवासी सैक्टर 7 करनाल की शिकायत पर मामला दर्ज है। वहीं तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 2 देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। प्रभारी छबील सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बापौली में मामला दर्ज कर आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed