फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सिमरन हत्याकांड : हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतका का पर्स चूड़ी और कानों की बाली बरामद

सिमरन हत्याकांड : हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतका का पर्स चूड़ी और कानों की बाली बरामद

Wed, 13 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिमरन हत्याकांड : हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतका का पर्स चूड़ी और कानों की बाली बरामद
सिमरन हत्याकांड : हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतका का पर्स, चूड़ी और कानों की बाली बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सिमरन हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी कृष्ण को रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने इससे पहले आरोपी की निशानदेही पर सिमरन का पर्स, कानों की बाली व चूड़ी कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिए हैं। दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सामान को पिपली में फेंक दिया था। वहीं सिमरन के पिता एसडीएम से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। वे एसडीएम के कार्यालय में न होने पर वापस लौट आए।
सीआईए-थ्री ने छात्रा के हत्यारोपी कृष्ण को रिमांड पूरा होने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-थ्री प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण ने अपनी प्रेमिका ज्योति के साथ मिलकर सिमरन की हत्या कर दी थी और उसके कपड़े पानीपत रेलवे स्टेशन के टायलट के पीछे खाली प्लाट में फेंक दिए थे। जबकि उसका पर्स, कानों की बाली व चूड़ी पिपली बस स्टैंड के पीछे एक खंडहर बिल्डिंग में फेंक दिए थे। पुलिस इनकी फर्जी आईडी तैयार कराने के आरोपी देव कपूर से पूछताछ कर रही है। उसके बताए ठिकाने पर जोधपुर राजस्थान में छापा मारा गया। पुलिस आरोपी देव कपूर को रिमांड के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


सिमरन का पिता मुआवजे के लिए एसडीएम के पास गया
राजनगर निवासी आलोक दुबे मंगलवार को लघु सचिवालय में एसडीएम विवेक चौधरी से मिलने पहुंचा। उनको कार्यालय में एसडीएम नहीं मिले। आलोक दुबे ने बताया कि उसकी बेटी सिमरन की साजिश के तहत हत्या की है और हत्या के बाद उस पर एसिड डाला गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकार द्वारा घोषित मुआवजे के लिए बुलाया था, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी। वह अपनी बेटी को न्याय दिलवाकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
पांच सितंबर की शाम जीटी रोड स्थित गोशाला परिसर में मंदिर के पीछे बने एक कमरे में एक युवती का शव पड़ा मिला था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मौके से बरामद डॉक्यूमेंट के आधार पर शव की शिनाख्त ज्योति निवासी बराना के रूप में की थी। ज्योति आर्य कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। वहीं आजाद नगर निवासी आलोक दुबे ने एसडी कॉलेज में बीए सेकंड ईयर में पढ़ने वाली अपनी लड़की सिमरन के अपहरण का आरोप लगाया था। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर कृष्ण निवासी अटावला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इन सबके बीच छात्रा की हत्या के आरोपी की पहचान भी अटावला निवासी कृष्ण के रूप में कर ली थी। वह एसडी कॉलेज में बीए थर्ड ईयर में ही पढ़ता था। पुलिस ने दोनों को शिमला के एक होटल से काबू कर लिया था। वे यहां पर श्याम व राधिका के नाम पर रह रहे थे।


पुलिस ने मृतका सिमरन का पर्स, कानों की बाली व चूड़ी पिपली बस स्टैंड से बरामद कर ली हैं और हत्यारोपी कृष्ण का रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आरोपी देव कपूर से पूछताछ कर रही है। उसको भी बुधवार को रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed