{"_id":"59b19b934f1c1bed7f8b4d0f","slug":"31504811923-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबो कर की थी हत्या, खुबडू झाल के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में डूबो कर की थी हत्या, खुबडू झाल के पास मिला युवक का शव
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में डुबो कर की थी हत्या, खुबडू झाल के पास मिला युवक का शव
- मंगलवार को पहले पिलाई शराब, फिर नहर में नहाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम, हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
दिल्ली पैरलल नहर में डूबे कच्चा कैंप निवासी युवक की उसके साथियों ने ही नहर में डुबोकर हत्या की थी। युवक का शव 48 घंटे खुबडू झाल के पास बरामद किया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कच्चा कैंप निवासी सरजू ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा नदीम (23) पुरेवाल कॉलोनी में रहता था और मछली बेचने का काम करता था। मंगलवार सुबह कॉलोनी के ही शादाब व शाहरुख उसे अपनी कार में बैठाकर ले गए थे। कार मेें नदीम का मामा रियासत, फूफा नसीम व कपिल भी मौजूद थे। इन लोगों ने पहले नदीक को शराब पिलाई और बाद में उसे असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास दिल्ली पैरलल नहर पर नहाने के लिए ले गए। वहां इन लोगों ने नदीम की डुबोकर हत्या कर दी।
सरजू ने बताया कि उसके बाद आरोपी उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि सभी लोग नदीम के शव को दोबारा कार में डालकर सिवाह बाईपास के पास दिल्ली पैरलल नहर पर पहुंचे और हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव नहर में फेंक दिया। वीरवार सुबह खुबडू झाल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव की शिनाख्त नदीम निवासी कच्चा कैंप पुरेवाल कॉलोनी निवासी नदीम के रूप में की। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जहां परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। असंध रोड नहर नाका चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर शादाब, रियासत, कपिल, नसीम व कपिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में शादाब, रियासत व शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
नहर में डूबे युवक का शव वीरवार सुबह खूबडू झाल के पास से बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
- कृष्ण कुमार, प्रभारी, असंध रोड, नहर नाका चौकी, पानीपत।