{"_id":"639f365274b75c1eff5e0478","slug":"25-lakh-cash-stolen-from-car-in-samalkha-of-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: समालखा में कार की डिग्गी से उड़ाया 25 लाख कैश, रास्ता पूछने की बातों में उलझाकर की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: समालखा में कार की डिग्गी से उड़ाया 25 लाख कैश, रास्ता पूछने की बातों में उलझाकर की वारदात
Sun, 18 Dec 2022 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:18 PM IST
सार
समालखा थाने की पुलिस को दी शिकायत में हरदीप सिंह ने बताया कि वह ऑफिसर कॉलोनी समालखा का रहने वाला है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित हरदीप सिंह जानकारी देता हुआ। इसी दुकान के बाहर खड़ी थी कार जिससे हुआ कैश चोरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के समालखा में जीटी रोड पर एक दुकानदार की कार से 25 लाख कैश चोरी हो गया। बाइक सवार दो युवकों ने चुलकाना धाम का रास्ता पूछने के बहाने दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लिया और उसकी कार की खुली डिग्गी से कैश चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
समालखा थाने की पुलिस को दी शिकायत में हरदीप सिंह ने बताया कि वह ऑफिसर कॉलोनी समालखा का रहने वाला है। उसने अपनी एक दुकान जीटी रोड पर आईडीबीआई बैंक के पास खोली है। सुबह वह अपने मकान से अपनी गाड़ी में सवार होकर दुकान पहुंचा। उसने गाड़ी में 25 लाख रुपये कैश रखा था।
विज्ञापन
दुकान पर पहुंचने के बाद उसने कार खोली। साथ ही कार की डिग्गी से कुछ सामान उतार कर दुकान में रखा। वह कार से और सामान उतार ही रहा था कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए। युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और पूछा कि चुलकाना धाम का रास्ता कहां से है।
विज्ञापन
हरदीप उन्हें रास्ता बताने लगा। उसकी कार की डिग्गी खुली थी और डिग्गी में ही 25 लाख कैश रखा था। रास्ता बताने के बाद वह और सामान रखने दुकान के भीतर चला गया। वापस आया तो देखा कि डिग्गी से 25 लाख कैश चोरी हो चुका था। उक्त दोनों आरोपी युवक रास्ता पूछने के बहाने उसकी कार की डिग्गी से 25 लाख चोरी कर फरार हो गए।