फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीर के छात्रों के बारे में सरपंच ने ली जानकारी

इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीर के छात्रों के बारे में सरपंच ने ली जानकारी

Tue, 19 Feb 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीर के छात्रों के बारे में सरपंच ने ली जानकारी
इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीर के छात्रों के बारे में सरपंच ने ली जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने के बाद से क्षेत्र के लोगों में आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा लगातार जारी है। इसराना व क्षेत्र के गांवों में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन व शहीदों को श्रद्घांजलि देने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के एक इंजीनियरिंग कालेज में कश्मीर के कुछ छात्र शिक्षण ग्रहण कर रहे है। नौल्था के युवा गांव से लेकर इंजीनियरिंग कालेज गेट तक जुलूस निकाल हिंदुस्तान जिंदाबाद व वंदेमातरम के नारे लगाते हुए कालेज गेट पर पहुंचे। युवाओं के साथ नौल्था डुगंरान के सरपंच अजमेर सिंह ने कालेज प्रबंधन से कालेज में रह रहे कश्मीरी छात्रों के बारे में जानकारी मांगी। एतिहात के तौर पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय कुमार ने भी प्रबंधन से बात कर दिशा निर्देश से अवगत कराया। कालेज गेट के सामने हाथों में तिरंगा लिए युवाओं से कालेज प्रबंधन ने बात कर भरोसा दिलाया कि कालेज में सब सामान्य है। प्रबंधन के जवाब से संतुष्ट होकर युवा लौट गए। उधर पलड़ी व नौल्था में युवाओं ने ग्रामीणों के साथ मिल कर कैंडल मार्च निकाल शहीद सैनिकों को श्रद्वाजंलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed