{"_id":"5a3e9b6e4f1c1b0a788b48d5","slug":"21514052462-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-ट्रैक्टर-ट्राली में पराली लेकर जा रहे थे यूपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-ट्रैक्टर-ट्राली में पराली लेकर जा रहे थे यूपी
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली व ट्राले की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। गांव भाऊपुर के पास पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली व ट्राले की भिड़ंत में ट्रैक्टर-ट्राली सवार यूपी के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। थाना इसराना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और घायलों को एक अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के चार लोग ट्रैक्टर-ट्राली में पराली लेकर इसराना की तरफ जा रहे थे। वे जैसे ही भाऊपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्राला चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार जिंदा (55) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक समेत तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में दाखिल कराया। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इससे पहले ट्राला चालक ट्राले समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इसमें अज्ञात ट्राला चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस रविवार को शव को पोस्टमार्टम कराएगी।