{"_id":"59a9a4a54f1c1bf1278b4c55","slug":"21504289957-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-परिजनों उनको वहीं पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-परिजनों उनको वहीं पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पहले बेचा मकान, वापस लेने के लिए सल्फास खाने की दी धमकी
मतलौडा। स्थानीय बस अड्डे के पास वैसर रोड पर गांव भंडारी वासी मां, बेटा व बेटी द्वारा एक साल पहले बेचा मकान वापस लेने के लिए सल्फास की गोली खाकर उनको फंसवाने के रचे गए ढोंग में वे खुद ही फंस गए। मकान मालिक गंगा देवी की शिकायत पर पुलिस ने धमकी देने वाले तीनों मां, बेटा व बेटी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने एक साल पहले भंडारी गांव वासी आरोपी मंजीत से सात लाख रुपये में मतलौडा में मकान खरीदा था और मौके पर ही कमान का कब्जा ले लिया था। अब उसी मकान में वे सब रह रहे हैं। गंगा देवी ने बताया कि वीरवार को भंडारी वासी मंजीत, उसकी मां शीला व बहन मनीषा हाथों में सल्फास की गोलियां लेकर आए और उनको धमकी देने लगे कि उनका मकान वापस नहीं किया तो वे सल्फास की गोलियां खाकर उसका नाम ले देंगे। यह सुनते ही गंगा देवी ने शोर मचाया। जिसे देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उनके हाथों से सल्फास की गोलियां छिन ली। इस दौरान उन्होंने खुद ही अपने कान की बालियां तोड़कर छुपा ली और बाली छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गंगा देवी के बयान पर मां शीला, बेटा मंजीत व बेटी मनीषा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई मुख्तयार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।