फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   करंट लगने से महिला की मौत

करंट लगने से महिला की मौत

Fri, 01 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत
करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। तहसील कैंप प्रकाश निवासी एक महिला की शुक्रवार सुबह घर पर बिजली की तार लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। मूलरूप से गांव मवाई खुर्द, इलाहाबाद, यूपी निवासी मीना (47) पिछले करीब चार माह से तहसील कैंप प्रकाश नगर में किराए के मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मीना ने शुक्रवार सुबह कपड़े धोए और फिर मकान में चली गई। जहां एक्सटेंशन बोर्ड लगाते हुए तार से हाथ छू गया। जिससे वह जमीन पर ही गिर पड़ी और बेसुध हो गई। उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
बताया जा रहा है कि मीना के तीन बच्चे है। दो बेटे व एक बेटी। बेटी सबसे छोटी है। मीना के बड़े बेटे गोविंद ने बताया कि पिता के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। इसलिए उसकी मां उन्हें लेकर करीब एक साल से अलग रह रही थी। पिता कहां रहते हें, इस बारे में नहीं पता। उनका फोन नंबर है। उन्हें फोन पर सूचना देंगे।
विज्ञापन

तहसील कैंप प्रकाश नगर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। महिला के पति के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीभगवान, प्रभारी, तहसील कैंप चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed