फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मां बाथरूम में गई, पीछे से 15 दिन के बच्चे के दोनों हाथों की काटी नस, बच्चे की हालत गंभीर

मां बाथरूम में गई, पीछे से 15 दिन के बच्चे के दोनों हाथों की काटी नस, बच्चे की हालत गंभीर

Tue, 04 Dec 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
मां बाथरूम में गई, पीछे से 15 दिन के बच्चे के दोनों हाथों की काटी नस, बच्चे की हालत गंभीर
मां बाथरूम में गई, पीछे से 15 दिन के बच्चे के दोनों हाथों की काटी नस, बच्चे की हालत गंभीर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर 29 स्थित फ्लौरा चौक कॉलोनी में 15 दिन के बच्चे की दोनों हाथों की नसें काट दी गई। अब तक आरोपी को पता नहीं लग पाया है। आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब उसकी मां बाथरूम में गई थी। अत्याधिक खून बहने से बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में रखा है। परिजनों ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पूजा निवासी फ्लौरा चौक ने बताया कि उसके पिता मुन्ना व मां सीमा देवी के फ्लौरा चौक कॉलोनी में ही रहते हैं। उसकी एक साल पहले राम के साथ बिहार में शादी हुई थी। पति मध्य प्रदेश में ही कंबल फैक्टरी में काम करते हैं। वो डिलीवरी के लिए पांच माह पहले मायके आई थी। 15 दिन पहले सिविल अस्पताल में बड़े ऑप्रेशन से उसने बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का नाम कुनाल रखा था। अब आठ दिन बाद पति राम उनको लेने के लिए आने वाला था। सोमवार को उसके माता पिता काम पर गए थे। वो बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। वो सुबह 10 बजे बाथरूम में स्नान करने के लिए गई थी। बाथरूम से कमरे में आई तो बच्चे के दोनों हाथ चादर से ढके हुए थे। बच्चे के मुहं से झाग निकले रहे थे। उसने तुरंत बच्चे को गोद में उठाकर इसकी सूचना अपने पिता को फोन करके दी। बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल में लाया गया, वहां बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए बच्चे को सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए उसे एसएनसीयू वार्ड में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed