फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बाइक चोरी के आरोपी दो गिरफ्तार, चोरी की दस बाइकें बरामद

बाइक चोरी के आरोपी दो गिरफ्तार, चोरी की दस बाइकें बरामद

Tue, 25 Jul 2017 08:30 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोपी दो गिरफ्तार, चोरी की दस बाइकें बरामद
फोटो -17
विज्ञापन


बाइक चोरी के आरोपी दो गिरफ्तार, दस बाइक बरामद
- सीआईए-वन ने सोमवार देर शाम जीटी रोड स्थित रेस्ट हाउस के पास से किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सीआईए-वन टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सोमवार शाम जीटी रोड स्थित रेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की दस बाइक बरामद की हैं। आरोपियों ने ये बाइक पानीपत व करनाल से चोरी कीं थीं। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने लघु सचिवालय के तृतीय तल पर कांफ्रेंस हाल में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सोमवार शाम सीआईए-वन की एक टीम थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत गश्त कर रही थी। जीटी रोड स्थित रेस्ट हाउस के पास एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को रोककर बाइक के कागजात मांगे गए तो दोनों युवक बहाने करने लगे। शक होने पर बाइक का इंजन व चेसिस नंबर देख ऑनलाइन चेक करवाया गया तो बाइक चोरी की निकली। जिसका थाना शहर में 18 जुलाई 2017 को चोरी का केस दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की पहचान गांव कालरम, करनाल निवासी राहुल व संजय के रूप में दी। पूछताछ करने पर आरोपियों ने जिला पानीपत व करनाल में बाइक चोरी की कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चोरी की गई दस बाइक बरामद कीं। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर और बंद फैक्ट्री में छिपाते थे चोरी की बाइक
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाइक चोरी करने के बाद अपने घर व बाबरपुर नाले के पास बंद पड़ी फैक्ट्री में छिपा देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइक बाबरपुर नाले के पास बंद पड़ी फैक्ट्री से और दो बाइक आरोपियों के घर से बरामद की हैं। जिनमें से तीन बाइक जिला पानीपत, चार बाइक जिला करनाल से चोरी की हुई मिलीं। तीन बाइक की पहचान की जा रही है।


एक करता रेकी, दूसरा देता वारदात को अंजाम
चोरी की वारदात को अंजाम देने से पूर्व एक आरोपी रेकी करता था। उसके बाद दूसरा साथी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। लंबे समय से ये लोग बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed