{"_id":"5945462f4f1c1bce688b48f9","slug":"201497712175-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार सवार युवक के साथ मारपीट, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर कार सवार युवक के साथ मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कार सवार युवक के साथ मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति पर डंडों से हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें बीच सड़क पर कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। एक पुलिसकर्मी ने उसको बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन हमलावर पुलिस से डरने की बजाय युवक के साथ मारपीट करते रहे। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जीटी रोड पर इसी तरह से मारपीट के दो अन्य मामले हैं।
नई अनाज मंडी गेट के समाने फ्लाई ओवर जीटी रोड पर अजीत निवासी शेखपुरा के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। अजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार से किसी काम से जा रहा था। समालखा फ्लाई ओवर के पास पीछे से आए कार सवार लोगों ने उसे रोक लिया। उन्होंने गाड़ी से उतारते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसको जान से मारने की धमकी दी। उसने नाहरा निवासी संजय, विजय, नरेश व साहब सिंह और सोनीपत निवासी एक अन्य पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। समालखा थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर सबको नामजद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी घटना में अंकित निवासी नामुंडा ने गांव के ही धर्मपाल, उसके बेटे अंकित व मोहित और उसकी पत्नी संतोष पर आरोप लगाया कि इन्होंने लाठी-डंडों से उसपर हमला कर दिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि तीसरी घटना में सचिन वर्मा निवासी हनुमान कॉलोनी समालखा ने गांव पट्टीकल्याणा के पास स्थित एक ढाबा मालिक जसवंत व तीन अन्य पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।