फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -थाना समालखा पुलिस ने महिला की शिकायत पर किया मुकदमा दर्ज

-थाना समालखा पुलिस ने महिला की शिकायत पर किया मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
-थाना समालखा पुलिस ने महिला की शिकायत पर किया मुकदमा दर्ज
पहले कराया तलाक, फिर किया दुराचार, गर्भवती हुई तो शादी कर झांसा करवाया गर्भपात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कालखा गांव के एक युवक ने अपने आपको इंजीनियर बता पहले एक महिला का तलाक करवाया और फिर दुराचार किया। इतना ही नहीं महिला गर्भवती हुई तो डेरा सच्चा सौदा में शादी का भरोसा दिला गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
असंध के एक गांव निवासी एक महिला के साथ पानीपत के कालखा गांव निवासी एक व्यक्ति ने बहादुरगढ़ में दुराचार किया। दिया। आरोप है कि वह खुद को इंजीनियर बताता था और एक मुलाकात के बाद उसका उसके पहले पति से तलाक तक करा दिया। उसने उसकी मर्जी के खिलाफ सहवास किया और डेरा सच्चा सौदा में शादी करने का भरोसा दिया। आरोपी ने गर्भ ठहरने का पता लगने के बाद उसका गर्भ गिरवा दिया। थाना समालखा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह असंध करनाल के एक गांव की रहने वाली है और समालखा की एक कॉलोनी में रहती है। उसकी शादी सहारनपुर यूपी में हुई थी और उसको दो बच्चे हैं। वह करीब साढ़े तीन साल पहले अपने पति के साथ अपने मायका से अपने ससुराल जा रही थी। पानीपत में जीटी रोड पर उनकी कार खराब हो गई। उसने आरोप लगाया कि पानीपत के कालखा गांव निवासी विनोद सड़क से गुजर रहा था। उसने उनसे कारण पूछा तो उसके पति ने कार खराब होने की बात बताई। उसने एक मिस्त्री को बुलाकर उनकी कार स्टार्ट करवा दी। विनोद ने खुद को इंजीनियर बताया और इसके बाद उनकी जान पहचान हो गई। उसका पति दुकान पर रहता था तो विनोद उसको फोन करता रहता था। ऐसे में उसकी व विनोद की पहचान बढ़ गई। उसके पति को इसका पता चला तो उन दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। उसने आरोप लगाया कि विनोद ने अप्रैल 2017 में उसको फोन किया और वह अपने पति को तलाक देकर उसके साथ शादी नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा और उसको व उसके पति का फंसवा देगा। वह उसकी बातों से घबरा गई और उसके पति ने सामाजिक तौर पर उसको तलाक दे दिया। वह अपने पति से तलाक लेकर विनोद के पास रोहतक चली गई। वह उसको बहादुरगढ़ एक कमरे पर ले गया। विनोद ने पहले दिन ही उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसको पहले शादी करने की सलाह दी, लेकिन वह उसकी बात को टाल गया। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर अनेक बार रेप किया। वह उसे अपने गांव कालखा भी लेकर गया। वह उसे शादी की बात पर टरकाता रहा। वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे कहा कि वे सतगुरु के सिरसा डेरे में जाकर शादी करेंगे। उसने पांच गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस को एक महिला की शिकायत मिली है। उसने कालखा निवासी विनोद पर दुराचार करने और गर्भपात की दवा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी विनोद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।
जितेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed