{"_id":"59ab011c4f1c1b45738b4ed2","slug":"191504379164-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्\nध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत पत्नी पर हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग् ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत पत्नी पर हत्या का शक
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिकाडला में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पत्नी पर हत्या का शक
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। गांव डिकाडला में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां व बहनोई ने उसकी पत्नी पर उसकी हत्या करने का शक जाहिर किया है।
गांव डिकाडला निवासी अनिल (27) शुक्रवार रात को अपने कमरे में सोया था। शनिवार सुबह वह मृत मिला। अनिल की मां रामप्यारी व बहनोई काबड़ी रोड निवासी नरेश ने अनिल की पत्नी पिंकी पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना समालखा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से खफा परिजन शव को लेकर सीधे समालखा थाने पहुंचे और शव को थाने के बाहर गाड़ी में रख पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने केवल अनिल की पत्नी के बयान दर्ज किए, जबकि मां से कोई पूछताछ नहीं की। उन्होंने अनिल की पत्नी पिंकी पर अनिल की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। थाना समालखा पुलिस ने गुस्साए परिजनों को शांत किया और लिखित शिकायत देने की बात कही। परिजनों ने लिखित शिकायत पुलिस को देते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का खुलासा हो जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर गांव को लौट गए।
विज्ञापन
पिंकी ने छह दिन पहले दी थी हत्या करने की धमकी
अनिल के बहनोई नरेश ने बताया कि अनिल की पत्नी ने करीब छह दिन पहले अपनी सास रामप्यारी को धमकी दी थी उसके लड़के को खत्म कर देगी। रामप्यारी ने बेटे की पत्नी द्वारा धमकी देने के बाद मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी थी। महिला थाना पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन डेरामुखी प्रकरण के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला थाना पुलिस ने शनिवार को उन्हें थाना बुलाया था, लेकिन वहां जाने से पहले ही पिंकी ने धमकी को सच कर दिखाया।
पत्नी के चरित्र पर भी शक
परिजनों ने अनिल की पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि करीब छह माह पहले उसकी पत्नी घर से भाग गई थी और जाटल रोड पर एक अन्य व्यक्ति के साथ काफी दिन तक रही। बाद में घरौंडा से उसके मायके पक्ष के लोगों के साथ पंचायत हुई। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न होने की बात कही थी। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोप है कि उसके बाद भी अनिल की पत्नी के अपने व्यवहार में परिवर्तन नहीं किया।
चार साल पहले छोटे भाई ने लगा ली थी फांसी
मां रामप्यारी ने बताया कि उसके दो बेटों में अनिल बड़ा था। अनिल के पिता कृष्ण कुमार नहरी विभाग में कार्यरत थे। काफी सालों पहले उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसे नहरी विभाग में नौकरी मिल गई थी। उसने अपने दोनों बेटों की शादी बड़ी धूमधाम के साथ की थी। छोटे बेटे सुनील ने करीब चार साल पहले घर पर फांसी लगा जान दे दी थी। अब उसके बड़े बेटे को उसकी पत्नी ने मौत के घाट उतार दिया।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि अनिल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। अनिल के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी सात साल की ऋतु दूसरी कक्षा मेें और पांच साल का बेटा अंकित पहली कक्षा में पढ़ता है। अनिल की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। अनिल की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव डिकाडला में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की घर पर ही मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी के बयान धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां व बहनोई ने उसकी पत्नी हत्या करने के आरोप लगाए हैं। उनसे लिखित शिकायत देने को कहा है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा।
जितेंद्र आंतिल, प्रभारी, थाना समालखा, पानीपत।