{"_id":"59442cf24f1c1b7d0a8b4868","slug":"191497640178-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की शिकायत पर बेटे की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की शिकायत पर बेटे की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू से परेशान सास ने निगला जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के न्यू दलबीर नगर में पुत्रवधू से परेशान सास ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना किला थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। न्यू दलबीर नगर निवासी लक्ष्मी ने वीरवार देर शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी गंभीर हालत देख उसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी के पति शीतल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके दो बेटे हैं और दोनों शादीशुदा हैं। छोटे बेटे की पत्नी पुष्पा के साथ लक्ष्मी का अक्सर झगड़ा होता रहता था। वीरवार शाम को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। किला थाना से जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि महिला के पति शीतल के बयान पर उसके बेटे की पत्नी पुष्पा के खिलाफ 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।