{"_id":"5ca3bc24bdec2214084ce91b","slug":"181554234404-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए कीमत की 670 ग्राम हेरोइन के चार लड्डू के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए कीमत की 670 ग्राम हेरोइन के चार लड्डू के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत की 670 ग्राम हेरोइन के चार लड्डू के साथ महिला गिरफ्तार
- सीआईए-वन पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महिला को बस स्टैंड पानीपत के पास से किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए वन की टीम ने मंगलवार की रात को पंजाब की रहने वाली एक महिला के पास साढ़े तीन करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। सिटी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की एक संदिग्ध किस्म की औरत हाथ मे ब्राउन रंग का बैग लिए बस स्टैंड से हॉस्पिटल की तरफ जा रही है महिला के पास नशीला पदार्थ होने की संभावना है। इस विशेष सूचना पर टीम ने तुरंत शक के आधार पर महिला को रोक कर पूछताछ की गई। जिसकी पहचान परविंदर कौर पत्नी मदन लाल निवासी साहपुर जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई। बैग की तलाशी लेने बारे पुलिस टीम ने मौके पर महिला को 50 एनडीपीएस का नोटिस दे पूछा की आप किसी राजपत्रित अधिकारी के सामने बैग की तलाशी देना चाहते हो या मौजूदा पुलिस टीम को। महिला ने राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी देने के बारे में कहा। टीम ने उप पुलिस अधीक्षक शहर सतीश कुमार को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उनके सामने महिला के बैग कि तलाशी लेने पर बैग के अंदर भूरे रंग के चार लड्डू पदार्थ मिले। जिसकी पहचान करने पर हेरोइन (नशीला पदार्थ ) पाई गई। जिसका वजन करने पर 670 ग्राम पाया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजर में करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत पाई गई। महिला के खिलाफ थाना शहर मे 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई । गिरफ्तार आरोपी महिला को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने महिला को गिरफ्तार करने वाली टीम की सराहना की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। तस्कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द ही दबोचा जाएगा।
पहले भी इसी तरह के लड्डू के साथ गिरफ्तार हो चुकी है महिला
दो माह पहले सीआईए टीम ने टोल के पास से पंजाब की रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से भी करोड़ों रुपये की कीमत की हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन
फोटो संख्या- 35